Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गर्भवती कर BF भागा और बदचलनी के आरोप में पति ने घर से निकाला, पुलिस ने दर्ज की FIR

    Updated: Mon, 14 Jul 2025 04:27 PM (IST)

    बेतिया के गौनाहा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को गांव के ही एक युवक ने गर्भवती कर दिया। पांच महीने की गर्भवती होने पर युवक फरार हो गया। पति ने पत्नी को घर से निकाल दिया। महिला ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है और पितृत्व जांच की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    गर्भवती कर प्रेमी भागा और बदचलनी के आरोप में पति घर से निकाला

    जागरण संवाददाता, बेतिया/गौनाहा। गौनाहा थाना क्षेत्र के एक गांव में अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। गांव का युवक रोजी रोजगार के लिए केरल कमाने गया था। इसी बीच गांव के दूसरे युवक ने उसकी पत्नी को गर्भवती कर दिया। जब वह पांच माह की गर्भवती हो गई तो उसे छोड़कर फरार हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसकी जानकारी होने पर पति घर आया और बदचलनी के आरोप में पत्नी को घर से निकाल दिया। अब पीड़िता के समक्ष रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है। उसने पुलिस से पितृत्व जांच कराने की मांग की है। मामले में पत्नी ने गौनाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

    प्राथमिकी में उसके ही गांव के राहुल कुमार, राहुल की मां उर्मिला देवी, दादी शिव दुलारो देवी को आरोपित किया गया है। प्राथमिकी में महिला ने पुलिस से बताया है कि उसके पति दो वर्ष पूर्व केरल में कमाने चले गए। वह अपने बच्चों के साथ सास ससुर से अलग घर में रहती थी।

    पति के भेजे पैसे से बच्चों का भरण पोषण होता था। उसके गांव का राहुल कुमार उसे हमेशा मिलता-जुलता था। वह तरह-तरह की बातों में उसे उलझाए रहता था। राहुल हमेशा कहता था कि उसके पति उसे छोड़ दिए हैं। एक वर्ष से पति के घर नहीं आने पर महिला को राहुल के बातों पर भरोसा होने लगा।

    राहुल उससे शादी की बात करने लगा। तब वह राहुल के विश्वास में आ गई और उससे शारीरिक संबंध बनाने लगी। इसी बीच वह पांच माह की गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी होने पर राहुल उसे गर्भपात का दवा दिया, लेकिन गर्भपात नहीं हुआ। इसके बाद राहुल महिला को अपमानित करने लगा।

    पीड़िता के पति को फोन से जानकारी दी और गांव छोड़कर कमाने चला गया। इन सभी बातों की जानकारी होने पर महिला के पति उसपर बदचलन होने का आरोप लगा उसे घर से निकाल दिए।

    महिला ने पुलिस से बताया है कि राहुल की मां और दादी उसे काफी अपमानित की और कहने लगी कि बच्चा राहुल का नहीं है।

    महिला ने पुलिस से बलपूर्वक शारीरिक संबंध बनाने, शादी का झांसा देकर गर्भवती करने, अपमानित करने के मामले में कार्रवाई करने तथा पितृत्व की वैज्ञानिक जांच करने की मांग की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    comedy show banner
    comedy show banner