विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

West Champaran: महिला का शव फेंककर भाग रहे ससुरालवालों को ग्रामीणों ने पीटा, फिर किया पुलिस के हवाले

By Prabhat MishraEdited By: Shashank Shekhar
Published: Sat, 02 Sep 2023 06:37 PM (IST)

पश्चिम चंपारण में ससुरालवाले महिला का शव गन्ने के खेत में फेंककर भाग रहे थे तभी ग्रामीणों ने देख लिया ...और पढ़ें

महिला का शव फेंककर भाग रहे ससुरालवालों को ग्रामीणों ने पीटा, फिर किया पुलिस के हवाले
महिला का शव फेंककर भाग रहे ससुरालवालों को ग्रामीणों ने पीटा, फिर किया पुलिस के हवाले

HighLights

  1. विवाहिता के पिता ने पुलिस से बताया आत्महत्या का मामला
  2. मृत महिला के पति समेत चार पुलिस हिरासत में
  3. मानपुर थाना के डमरापुर गांव की है मृतक सुमन

संवाद सूत्र, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण): पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में महिला का शव खेत में फेंककर भाग रहे ससुरालवालों को ग्रामीणों ने पकड़कर धुनाई कर दी।

फिर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया है। मृतक की पहचान सहोदरा थानाव क्षेत्र के कामता राजपुर गांव निवासी शेषनाथ साह की बेटी सुमन कुमारी (20 वर्षीय) के रूप में हुई।

पुलिस ने मामले में विवाहिता के पति मानपुर समेत कई लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ में जुटी हुई है। मामला शिकारपुर थाना के मोहम्मदपुर और इनरवा गांव के बीच खाहड़ नदी के पास का है।

क्या है पूरा मामला 

बताया जा रहा है शनिवार की दोपहर में शिकारपुर थाना के मोहम्मदपुर और इनरवा गांव के बीच खाहड़ नदी के समीप गन्ने के खेत में एक विवाहिता के शव को फेंक कर ससुराल वाले भाग रहे थे।

इसी दौरान उन सभी को ग्रामीणों ने पकड़कर धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

इसके बाद पुलिस ने इस मामले में विवाहिता के पति मानपुर थाना के डमरापुर गांव निवासी सुनील कुमार, ससुर मोहन साह, चचेरा ससुर दशरथ साह और मृतका का बहनोई दिनेश कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

एसडीपीओ कुंदन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। हालांकि, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पति की पिटाई से नाराज होकर की आत्महत्या

ससुरालवालों ने बताया कि शुक्रवार की रात ससुराल डमरापुर में महिला को उसके पति ने मोबाइल छीनकर थप्पड़ मार दिया, जिससे नाराज होकर शनिवार की सुबह सुमन ने दूसरे कमरे में आत्महत्या कर ली।

उसे बचाने की उम्मीद में ससुराल वाले नरकटियागंज में एक निजी क्लीनिक में लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया।

वापस घर जाने के क्रम में शव खाहड़ नदी के समीप बाइक से गिर पड़ा। शव फेंकने के दौरान में ग्रामीणों ने ससुरालवालों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

मृतका के पिता ने क्या कहा, पढ़िए 

उधर, मृतका के पिता शेषनाथ साह ने बताया कि बीते अप्रैल में बेटी की शादी की। इससे पहले भी वह अपना नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। हमारी बेटी ने आत्महत्या की है। ससुरालवालों ने घटना की सूचना भी दी है।

ग्रामीणों द्वारा उसके ससुराल वालों को पकड़ने की सूचना पर मैं भी वहां गया था, लेकिन ग्रामीणों ने उसकी कोई भी बात नहीं सुनी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

एसडीपीओ ने बताया कि हिरासत में लिए गए ससुरालवालों से पूछताछ की जा रही है। विवाहिता के गांव से भी घटना की जानकारी ली जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।