Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    West Champaran: सीओ से उलझी अतिक्रमणकारी महिलाएं, 4 महिला सिपाहियों को दांत से काट किया जख्मी

    Updated: Thu, 29 May 2025 07:55 PM (IST)

    पश्चिम चंपारण के योगापट्टी में पंचायत भवन निर्माण के लिए चिह्नित भूमि पर अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया। महिला सिपाहियों को दांत से काटकर घायल कर दिया गया। बाद में अतिक्रमणकारियों ने झोपड़ी में आग लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने कुछ महिलाओं को हिरासत में लिया और निर्माण कार्य शुरू कराया।

    Hero Image
    सीओ से उलझी अतिक्रमणकारी महिलाएं, 4 महिला सिपाहियों को दांत से काट किया जख्मी

    संवाद सूत्र, योगापट्टी (पश्चिम चंपारण)। प्रखंड के दरवलिया पंचायत में पंचायत सरकार भवन के निर्माण के लिए चिन्हित भूमि पर अतिक्रमण हटाने के बाद फिर से अतिक्रमणकारियों के द्वारा झोपड़ी बनाने की सूचना पर पहुंची सीओ तबस्सुम बेगम से गुरुवार की दोपहर में अतिक्रमणकारी महिलाएं उलझ गई। सीओ ने काफी समझाया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थी। सीओ के साथ अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर पथराव करने लगीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिलाओं को पत्थबाजी करने से रोकने गई चार महिला सिपाहियों को हमलावर महिलाओं ने दांत से काटकर जख्मी कर दिया। हालांकि, बाद में पुलिस ने आधा दर्जन हमलावर महिलाओं को हिरासत में लिया। मामला इतने पर भी शांत नही हुआ।

    कुछ अतिक्रमणकारी महिलाओं ने अतिक्रमित भूमि पर बनाई झोपड़ी में आग लगा दी और पुलिस पर झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगी। अग्निशामन टीम के सहयोग से आग बुझाया गया। साथ हीं पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य को शुरू करा दिया गया। सूचना पर पहुंचे एसडीपीओ दिवाकर कुमार ने जख्मी महिला सिपाहियों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

    दुबारा अतिक्रमण हटाने गईं थी सीओ

    मामले में सीओ तबस्सुम बेगम ने बताया कि दरवलिया पंचायत सरकार भवन के लिए चिन्हित भूमि गैरमजरूआ खाता 75 खेसरा 382 रकबा आठ कट्ठा दस धुर है। जमीन पर दरवलिया गांव के चिनगी यादव, जितन यादव, कंड़इ यादव, मोटर यादव, बिनोद यादव, राजेश यादव, रम्भा देवी पति पंड़इ यादव, डोमा यादव सहित दर्जनों लोगों ने अतिक्रमण किया था।

    अतिक्रमण हटाया गया था और उस पर पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य आरंभ होने वाला है। रातोंरात दुबारा अतिक्रमणकारियों ने झोपड़ी बना ली थी। निर्माण कार्य को भी रोकवा दिया था। अतिक्रमण हटवाने और निर्माण कार्य चालू कराने के लिए पुलिस टीम के साथ आई तो महिलाओं ने पत्थरबाजी आरंभ कर दी।

    घटनास्थल पर कैंप कर रही पुलिस

    योगापट्टी थानाध्यक्ष कंचन भास्कर ने बताया कि पुलिस स्थल पर कैंप कर रही है। हमला में महिला सिपाही नीतू मदेशिया, पूजा कुमारी, शिवानी कुमारी और संगीता कुमारी जख्मी हैं। जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। हिरासत में आधा दर्जन अतिक्रमणकारी महिलाओं को लिया गया है।