Updated: Fri, 06 Jun 2025 05:00 PM (IST)
चनपटिया थाना क्षेत्र में एक दुल्हन शादी से दस दिन पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई। वह शादी के लिए खरीदे गए गहने कपड़े और ढाई लाख रुपये नकद भी ले गई। दु ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, बेतिया। चनपटिया थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी से दस दिन पहले दुल्हन सुहाग का जोड़ा, शादी के लिए खरीदे गए आभूषण, शादी में खर्च के लिए रखे गए ढाई लाख रुपये नकदी लेकर प्रेमी के संग फरार हो गई। मामले में उसके पिता ने घटना के एक पखवारे के बाद चनपटिया थाना में नौ लोगों के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
चनपटिया थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर विक्की कुमार, राजमोहन कुमार, ज्योति कुमारी, मीरा देवी, साहेब दास, विकास दास, अशोक दास, लाल बाबू कुमार, राजा कुमार के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
बताया गया है कि लड़की के पिता ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री की शादी कालीबाग थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले के युवक से तय किया था। शादी तय होने के बाद घर में उल्लास का माहौल था।
शादी के लिए जोर-शोर से खरीदारी हो रही थी। कपड़े, आभूषण व अन्य सामान की खरीदारी हो गई थी। नाते रिश्तेदारों में नेवता बांटा जा चुका था। टेंट, हलवाई आदि का सट्टा हो चुका था। सारी तैयारी पूरी हो चुकी थी।
लड़की के पिता ने पुलिस से बताया है कि शादी से करीब दिन पहले रात को उनकी पुत्री घर में सोई। अगले दिन सुबह वह घर में नहीं मिली। वह अपने साथ शादी के लिए खरीदे गए करीब तीन लाख रुपये मूल्य के कपड़े, आभूषण व शादी में उपयोग के लिए रखे गए ढाई लाख रुपये नकद लेकर चली गई थी।
लड़की के पिता ने पुलिस से बताया है कि खोजबीन करने पर पता चला कि विक्की कुमार व अन्य आरोपितों ने एक राय होकर साजिश के तहत बहला फुसलाकर शादी की नीयत से उसकी पुत्री का अपहरण कर लिया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।