सोहसा पैक्स चुनाव में सुबह में दिखा वोटरों का दम, दोपहर बाद मतदाताओं में आई कमी
बगहा। सोहसा पैक्स के चुनाव को लेकर गुरुवार को भारी संख्या में मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। ...और पढ़ें

बगहा। सोहसा पैक्स के चुनाव को लेकर गुरुवार को भारी संख्या में मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जिसको लेकर सुबह से ही वोटरों की लाइन लगनी शुरू हो गई। महिला मतदाताओं की भागीदारी भी दिखी। 11:30 बजे तक कुल 30 प्रतिशत मतदान हुआ। पर, जैसे-जैसे धूप की तेजी बढ़ी मतदाताओं की संख्या में गिरावट आती गई। दोपहर के दो बजे तक मतदान का प्रतिशत जहां 50 हुआ, वहीं मतदाताओं की संख्या नगण्य हो गई। इक्के-दुक्के मतदाता ही बूथ पर दिखाई दिए। हालांकि सोहसा गांव के विद्यालय में बने दोनों बूथों पर सुरक्षा को लेकर काफी व्यवस्था की गई थी। जिससे मतदान का कार्य शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से हुआ।
निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ विनोद मिश्रा ने बताया कि कुल 1356 मतदाताओं में से 656 मतदान पड़ चुके हैं। हालांकि अनुमान लगाया जाता है कि 60 प्रतिशत तक मतदान होगा। इस दौरान जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में गौनाहा बीडीओ अजय प्रकाश राय, पीसीसीपी मजिस्ट्रेट सह नौतन के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दिवेश दिवाकर, रामनगर बीडीओ चंद्रगुप्त कुमार बैठा के साथ पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष कपूरनाथ शर्मा, सोहसा मुखिया प्रतिनिधि इम्तेयाज खान मौके पर मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि सोहसा पैक्स के अध्यक्ष पद पर तीन लोगों का मुकाबला है। वहीं सदस्य के पद पर छह प्रत्याशी आमने सामने हैं। जबकि प्रतिद्वंदी नहीं होने के कारण पांच उम्मीदवार निर्विरोध हुए हैं। चुनाव के लिए निर्धारित समय सुबह के सात बजे से शाम के 4:30 तक है। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि मतदान के समाप्ति के बाद से मतगणना का कार्य किया जाएगा। देर शाम तक जीत हार का नतीजा घोषित हो जाएगा। महुअवा कटरहवा पंचायत में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न बगहा। बगहा दो प्रखंड के महुअवा कटहरवा में पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। बीडीओ सह आरओ जयराम चौरसिया ने बताया कि अध्यक्ष व कार्यकारिणी पद के लिए दो मतदान केंद्रों पर हुए चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। दोनों मतदान केंद्रों पर 80 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक चला। धूप अधिक होने के कारण लोग सुबह से ही दोनों मतदान केंद्रों पर पहुंच गए थे। मतदान समाप्ति के बाद मतदान कर्मियों के द्वारा मतपेटियों को बगहा प्रखंड में जमा किया जा रहा है। शाम छह बजे के बाद मतगणना होगी। जहां देर रात तक सभी पदों के लिए चुनाव की गणना के बाद जीते हुए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।