Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समाज व राष्ट्र के उत्थान में महिलाओं की भूमिका अहम

    समाज एवं राष्ट्र के उत्थान में महिलाओं की भूमिका अहम है। उनके योगदान के बिना किसी भी देश की उन्नति संभव नहीं है। नारी शक्ति स्वरूपा है वो जिस काम मैं हाथ बढ़ाती है निश्चित तौर पर मुकाम हासिल होता है।

    By JagranEdited By: Updated: Wed, 27 Oct 2021 11:25 PM (IST)
    Hero Image
    समाज व राष्ट्र के उत्थान में महिलाओं की भूमिका अहम

    बेतिया । समाज एवं राष्ट्र के उत्थान में महिलाओं की भूमिका अहम है। उनके योगदान के बिना किसी भी देश की उन्नति संभव नहीं है। नारी शक्ति स्वरूपा है, वो जिस काम मैं हाथ बढ़ाती है, निश्चित तौर पर मुकाम

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हासिल होता है। उक्त बातें महिला संगठन इनरव्हील क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन पूनम ठाकुर ने कहीं। वे बुधवार को सुप्रिया रोड स्थित एक निजी होटल में क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।

    उन्होंने कहा कि सामाजिक क्षेत्रों में स्थानीय क्लब का कार्य काफी सराहनीय है। घरेलू महिलाएं होने के बावजूद क्लब की सदस्य हर क्षेत्र में बेहतर कर रही है। एसी मेंबर डॉ शीला रंजन है कला एवं उद्देश्य उसके उद्देश्यों की महत्ता पर प्रकाश डाला। हर एक जरूरतमंद को सेवा प्रदान करने के टिप्स दिए। क्लब में बढ़ती सदस्यों की संख्या पर खुशी जाहिर की। इस दौरान स्थानीय क्लब के सदस्यों ने डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की अध्यक्ष पुष्प रेनू सिन्हा ने किया। सत्र के दौरान किए गए कार्यों का लेखा-जोखा सचिव नीताश्री ने प्रस्तुत की। इसके पूर्व जनरल बोर्ड मीटिग हुई। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ने स्थानीय क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और कई सुझाव दिए। सुप्रिया रोड स्थित डॉ सुरेश प्रसाद के घर के सामने क्लब द्वारा एक बोर्ड लगाया गया। बोर्ड पर लिखा गया है आई इनरव्हील क्लब वेलकम यू बेतिया। मौके पर सीजीआर रंजीता रंजन, अध्यक्ष पुष्प रेणु सिन्हा, कोषाध्यक्ष तारा सोमानी, आईएसओ सिमरन सर्राफ,एडिटर रश्मि दुबे, पायल गुप्ता, पूनम झुनझुनवाला, मीना तोदी, मोना पोदार,रेणु शर्मा, रीता यादव, नमिता तिवारी,इंदिरा पोद्दार, गुरमीत कौर, डॉक्टर अंजली शुक्ला आदि उपस्थित रही।