Bihar Jamin Jamabandi: राजस्व महा अभियान की गति धीमी, इस जिले में 6.60 लाख रैयतों को नहीं मिली जमाबंदी
पश्चिम चंपारण जिले में विशेष राजस्व महा अभियान की गति धीमी है केवल 77% रैयतों को ही जमाबंदी की प्रति मिली है। लगभग 660796 रैयतों को अभी भी प्रति नहीं मिली है और केवल 15000 ने सुधार के लिए आवेदन किया है। खतियान की अनुपलब्धता से लोग परेशान हैं। अधिकारी अभियान को सफल बनाने का प्रयास कर रहे हैं शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

जागरण संवाददाता, बेतिया। जिले में विशेष राजस्व महा अभियान की गति धीमी चल रही है। अब अभियान के मात्र दस दिन शेष बचे हैं। अभी तक 77 प्रतिशत रैयतों के घर हीं जमाबंदी की प्रति पहुंचाई जा सकी है। 660796 रैयतों को जमाबंदी की प्रति हीं नहीं मिल पाई है। ऐसे में सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस अभियान की सफलता में कितनी चुनौती है।
जिले के कुल 1593796 रैयतों में से 9 लाख 33 हजाार के यहां ही जमाबंदी का वितरण किया जा चुका है,जो कुल जमाबंदीदारों का 77 प्रतिशत है। वहीं, अब तक 15 हजार रैयतों ने ही सुधार के लिए अपने कागजात राजस्व कर्मियों के पास दिया है। इन कागजातों में बंटवारा, त्रुटि सुधार से लेकर दाखिल -खारिज के आवेदन भी शामिल हैं।
इस अभियान में वैसे लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिनके के पास आवश्यक कागजात नहीं है। विशेष रूप से रैयत खतियान के लिए दर-दर भटक रहे हैं। ऑन लाइन खातियान नहीं मिलने से जिले के दूर दराज से आए लोग अभिलेखागार आ रहे हैं। इसमे भी उन्हें काफी परेशान होना पड़ रहा है।
कागजात की कमी के चलते अब तक अधिकांश रैयतों ने त्रुटी सुधार के लिए आवेदन भी नहीं दे पाए हैं। हालांकि, अपर समाहर्ता राजीव कुमार सिन्हा की माने, तो महा अभियान की सफलता के लिए हर स्तर पर पहल की जा रही है। कार्य की मॉनीटरिंग प्रति दिन जिला स्तर से की जा रही है, ताकि किसी को कोई परेशानी नहीं हो। यह अभियान 20 सितंबर तक चलेगा।क्रिया 20 सितंबर तक चलेगी।
प्रत्येक हल्का में लगाए जा रहे दो-दो शिविर
लोगों की सुविधा के लिए प्रत्येक हल्का में दो -दो शिविर भी आयोजित किए जा रहे। इसके लिए अंचलवार अलग-अलग तिथि निर्धारित की गई है। इस शिविर के माध्यम से लोगों को चार तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। पहला त्रुटीपूर्ण जमाबंदी मेें सुधार कर सकेंगे। दूसरा छूटी हुई जमाबंदियों को नए सिरे से जमाबंदी कायम करा सकेंगे।
तीसरे तरह की समस्या के लिए मृत जमाबंदीदार के उतराधिकारी दाखिल खारिज करा सकेंगे और चौथे में सहमति के आधार पर बंटवारा कर दाखिल खारिज कराने की सुविधा प्रदान की जानी है। शिविर में आवेदकों को शपथ पत्र देना होगा। इसमें संबंधित का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर की जानकारी देनी होगी।
राजस्व महा अभियान से जुड़ी प्रमुख जानकारी
- जिले में कुल जमाबंदी की संख्या
- 1593796 - जिले में वितरित कुल जमाबंदी की संख्या
- 933000 - वितरण का प्रतिशत
- 77
शिविर लगाकर जमाबंदी का वितरण किया जा रहा है। रैयतों में जागरुकता फैलाई जा रही है। संबंधित मोबाइल नंबर के माध्यम से आवेदक को उनके निष्पादित कार्य की जानकारी भी दे दी जाएगी। - राजीव कुमार सिंहा, अपर समाहर्ता, पश्चिम चंपारण
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।