West Champaran : नरकटियागंज नगर परिषद के नए ईओ बने सरोज कुमार बैठा, संभाला पदभार
नरकटियागंज नगर परिषद में सरोज कुमार बैठा ने नए कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) के रूप में पदभार संभाला है। उन्होंने शहर ...और पढ़ें

नए कार्यपालक पदाधिकारी का स्वागत करती नगर सभापति रीना देवी। जागरण
HighLights
सरोज कुमार बैठा ने नरकटियागंज ईओ का पदभार संभाला।
शहर की साफ-सफाई और विकास कार्यों पर रहेगा विशेष ध्यान।
पूर्व ईओ दिनेश पुरी को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
संवाद सहयोगी, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। नरकटियागंज नगर परिषद में प्रशासनिक बदलाव के साथ शहर की साफ-सफाई और विकास कार्यों को गति देने की उम्मीद जगी है।
बगहा के कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा को नरकटियागंज नगर परिषद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उन्होंने गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर नए ईओ के रूप में पदभार ग्रहण किया। वहीं, तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश पुरी को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
आठ माह बाद बदली जिम्मेदारी
विभागीय आदेश के अनुसार सरोज कुमार बैठा को नरकटियागंज नगर परिषद की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले करीब आठ माह पूर्व लौरिया के कार्यपालक पदाधिकारी को यह प्रभार सौंपा गया था। अब विभागीय स्तर पर बदलाव करते हुए बगहा के ईओ को नई जिम्मेदारी दी गई है।
स्वच्छता और विकास पर रहेगा जोर
पदभार ग्रहण करने के बाद नए ईओ सरोज कुमार बैठा ने कहा कि नरकटियागंज नगर को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। शहर में लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। उन्होंने नगर परिषद के कर्मियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली और उनके क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की।
पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत
नए ईओ के योगदान पर नगर परिषद सभापति रीना देवी, उपसभापति पूनम देवी और कर्मियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। वहीं, तत्कालीन ईओ दिनेश पुरी को विदाई दी गई।
मौके पर टाउन प्लानर मोहम्मद वसीम, स्वच्छता पदाधिकारी रवि कुमार सिंह, प्रधान लिपिक जयप्रकाश चौरसिया समेत बृजेश कुमार, अमरेंद्र कुमार, नितेश कुमार, मुकेश कुमार, कुंदन कुमार और सरताज आलम उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- मिथिला पेंटिंग से लजीज पकवानों तक, तीन दिन तक दिखेगी मिथिला की पूरी पहचान, CM भी करेंगे शिरकत
यह भी पढ़ें- बिहार में बाजार मिले तो खेतों में लहलहाएगा श्री अन्न, प्रोत्साहन के इंतजार में बैठे किसान