विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुप्त रोग का शर्तिया इलाज करने वाला फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, अश्लील पोस्टर बरामद

By Kajal KumariEdited By:
Published: Fri, 19 Jan 2018 03:12 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jan 2018 06:09 PM (IST)

पश्चिमी चंपारण में पुलिस ने एक फर्जी आयुर्वेदिक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है, जो गुप्त रोगों की शर्तिया इलाज की ...और पढ़ें

गुप्त रोग का शर्तिया इलाज करने वाला फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, अश्लील पोस्टर बरामद
गुप्त रोग का शर्तिया इलाज करने वाला फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, अश्लील पोस्टर बरामद

पश्चिमी चंपारण [जेएनएन]। बगहा समेत पूरे राज्य में प्रचार - प्रसार के लिए अश्लील शब्दों की दीवार पेंटिंग करा कर लोगों को झांसे में लेने वाले मेरठ के वैद्य इमरान को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार किया। वह शहर के नरईपुर में अवस्थित एक किराए के मकान में अपना क्लीनिक खोल रखा था। उसके क्लीनिक से भारी मात्रा में आयुर्वेदिक दवाएं भी बरामद की गई है। गिरफ्तार वैद्य के खिलाफ बगहा दो के पीएचसी प्रभारी राजेश सिंह के शिकायत पर कांड दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार वैद्य इमरान मेरठ के मवना थाने के कसवा गांव  का रहने वाला है। इसने बगैर अनुमति के शहर से लेकर गांव तक खुद के प्रचार के लिए दीवार पेंटिंग कराया है। प्रचार के लिए दीवार लेखन में अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। आरोपित के पास वैद्य होने की कोई डिग्री भी नहीं है। यह सप्ताह में एक दिन यहां आकर मरीजों का इलाज किया करता था। वैद्य के क्लीनिक को सील कर दिया गया है। इसके क्लीनिक से कई अश्लील पर्चे बरामद किए गए हैं। एक रिजस्टर भी बरामद किया गया है, जिसमें कई  लोगों का नाम दर्ज है। पुलिस उसकी जांच कर रही है। जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी इसकी क्लीनिक है। सभी को सील करने का आदेश दिया गया है। 

देश के अन्य राज्यों में भी इमरान का नेटवर्क 

पूछताछ के दौरान वैद्य इमरान ने स्वीकार किया है कि उसका नेटवर्क यूपी, हरियाणा, पंजाब के भी कई शहरों में है। वह सार्वजनिक स्थानों पर गुप्त रोग के शर्तिया इलाज के लिए दीवार पेंटिंग कराता है। दीवार पेंटिंग में अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करने से उसे पढ़कर लोग आकर्षित होते हैं। दीवार पेंटिग पर अपना मोबाइल नंबर लिखता है। उस नंबर से ही लोग उससे संपर्क करते हैं। फिर उन्हें निर्धारित तिथि को अपने क्लीनिक में बुला कर इलाज करता है।