सरल स्वभाव के नारायण प्रसाद दूसरी बार बने मंत्री, राजनीति को दिया नया मुकाम
Bihar new CM shapath Grahan: भाजपा नेता नारायण प्रसाद ने नौतन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने जाने के ...और पढ़ें
-1763621241027_m.webp)
Nitish Kumar New Cabinet 2025: शपथ लेने के बाद पीएम मोदी का अभिवादन करते मंत्री नारायण प्रसाद। सौ: इंटरनेट मीडिया
HighLights
नारायण प्रसाद फिर बने मंत्री
नौतन से चौथी बार विधायक
भाजपा ने जताया फिर विश्वास
जासं, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। Bihar new CM shapath Grahan: नौतन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए भाजपा नेता नारायण प्रसाद दूसरी बार बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लिया है। संगठन में पकड़ और सरल स्वभाव के कारण जिले की राजनीति में उनकी अलग पहचान है।
नारायण प्रसाद का जन्म 15 फरवरी 1958 को नौतन प्रखंड के कठैया बिशनपुरा गांव में एक साधारण किसान परिवार में हुआ था। युवावस्था से ही वे सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे। वर्ष 1987 से वे सक्रिय राजनीति में हैं। स्थानीय लोगों के बीच उन्हें नारायण प्रसाद साह नाम से भी जाना जाता है।
वे तेली (साहू) समाज से आते हैं और इस समुदाय में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। उन्होंने वर्ष 2001 में जिला परिषद क्षेत्र संख्या 36 से जिला परिषद का चुनाव लड़े और जीत दर्ज कर पहली बार जनप्रतिनिधि चुने गए।

वर्ष 2009 में वे नौतन विधानसभा सीट के उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बने। इस जीत से उन्हें जिले की राजनीति में एक मुकाम मिली।
अगले वर्ष 2010 के चुनाव में वे लोक जनशक्ति पार्टी के साथ हो गए और लोजपा के टिकट पर नौतन से मैदान में उतरे। लेकिन भाजपा के मनोरमा देवी से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2015 के चुनाव में वे भाजपा का दामन थाम लिए। भाजपा ने पहली बार उन्हें नौतन से अपना उम्मीदवार बनाया और उन्होंने शानदार जीत दर्ज की। 2020 के चुनाव में भी उन्होंने जीत दर्ज किया।
वर्ष 2021 में वे बिहार सरकार में पर्यटन मंत्री बने। अपने कार्यकाल में उन्होंने पर्यटन विकास को लेकर कई पहल की। हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन के साथ जाने के कारण उन्हें मंत्रिमंडल से त्यागपत्र देना पड़ा।
मंत्री के रूप में वे मात्र 14 माह तक ही काम कर सके। क्षेत्र से आ रहे विरोध के खबर के बावजूद भाजपा ने 2025 के चुनाव में उन पर विश्वास जताया और वे एक बार फिर जीत दर्ज कर चौथी बार विधानसभा पहुंचे।
नारायण प्रसाद दो भाई और दो बहन हैं। उनके भाई हरेंद्र प्रसाद अभी भी खेती किसानी करते हैं। एक बार फिर मंत्रिमंडल में शामिल होने से उनके समर्थकों में काफी उत्साह है।
