Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सर्व धर्म समभाव का दिया गया संदेश, विश्व शांति के लिए की गई प्रार्थना

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 16 Oct 2019 12:08 AM (IST)

    विश्व का कल्याण तभी संभव है। जब सभी समुदाय के लोग समभाव के साथ रहें।

    सर्व धर्म समभाव का दिया गया संदेश, विश्व शांति के लिए की गई प्रार्थना

    बगहा। विश्व का कल्याण तभी संभव है। जब सभी समुदाय के लोग समभाव के साथ रहें। उक्त बातें विश्व मानव संस्थान नरकटियागंज के संस्थापक शत्रुघ्न झा ने कही।

    सोमवार को संध्या के समय गांधी विचार गोष्ठी में पहुंचे झा ने नगर के रैली बाजार में अपने संबोधन में कहा कि ईश्वर के बनाए सभी प्राणियों पर दया करना चाहिए। इसके लिए सहनशीलता, संस्कार आदि का गुण बच्चों को बचपन से ही दिया जाना चाहिए। अभिभावकों को बचपन से ही बच्चों को सत्य व अहिसा का भी पाठ पढ़ाना चाहिए। कहा कि समस्त जीवों में ईश्वर का वास होता है। इसी सोच से ही जीवों पर दया का भाव विकसित होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. गिरीन्द्र कुमार के आवास पर हुए इस कार्यक्रम में बेंगलुरू से आई आबिदा बहन ने भी गांधी के विचारों को आत्मसात करने की बात कही। कहा कि गांधी के विचार मानव के कल्याण वाले हैं। इससे हीं समाज में शांति की स्थापना की जा सकती है। इसके लिए अपनी सोच को ऊंचा रखना होगा। रिटायर्ड प्रोफेसर ने भी उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने आसपास के लोगों को इसके लिए जागरूक करने का प्रयास सभी को करना चाहिए।

    गोष्ठी में शमसुल होदा, हरिद्वार शर्मा, प्रो. असलम खान, मो. सैफुल्लाह खान, प्रेम सागर प्रसाद, सुनील सिंह, महताब आलम, सगीर अहमद, प्रभुनाथ कुशवाहा, वशिष्ठ प्रसाद वर्मा, अवंतिका राय, गौरी, एकबाल हुसैन, लक्ष्मी नारायण शुक्ला, लगन प्रसाद, मनोज वर्मा के साथ हीं अन्य बुद्धिजीवी व गण्यमान्य शामिल थे।