Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्र निर्माण में मालवीय की भूमिका अहम

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 25 Dec 2018 10:43 PM (IST)

    बेतिया। राष्ट्र निर्माण में भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की अहम भूमिका रही है। मालवीय जी ने भारतीय सभ्यता संस्कृति की रक्षा के लिए काफी काम किया।

    राष्ट्र निर्माण में मालवीय की भूमिका अहम

    बेतिया। राष्ट्र निर्माण में भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की अहम भूमिका रही है। मालवीय जी ने भारतीय सभ्यता संस्कृति की रक्षा के लिए काफी काम किया। स्वतंत्रता संग्राम में भी उनका अहम योगदान रहा। उक्त बाते मालवीय विचार मंच के अध्यक्ष नवेन्दु चतुर्वेदी ने कही। वे मंगलवार को शहर के महाराजा पुस्तकालय में राष्ट्र निर्माता महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। श्री चतुर्वेदी ने कहा कि बनारस में बनारस हिन्दू विश्व विद्यालय की स्थापना कर मालवीय जी ने शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किया है। वह विरले ही देखने को मिलता है। जब देश कई कुरीतियों से जूझ रहा था, उस समय उन्होंने भारतीय सभ्यता संस्कृति की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इसके बाद मालवीय जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अवधेश वर्मा ने कहा कि मालवीय जैसा असाधारण व्यक्ति बार-बार पैदा नहीं होता। उन्होंने देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने में काफी काम किया। इस दौरान मालवीय जी के बताए पथ पर चलने का संकल्प दोहराया गया। बेतिया नगर फुटपाथ संघ ने स्वच्छता अभियान के सफलता का संकल्प लिया तथा उनके ओर से मुख्य अतिथि नर्वेन्दु चतुर्वेदी को सम्मानित किया गया। मौके पर रतन कुमार सरकार, पूर्व जिला पार्षद रीना द्विवेदी, पुन्यदेव तिवारी, भुनेश्वर तिवारी, राजेश गौतम, गुजराल तिवारी, मंकेश्वर प्रसाद, शैलेश दूबे, चितरंजन पांडेय, सत्येंद्र पाठक, एजाज अहमद, छोटू पांडेय, अर्जुन कुमार आदि मौजूद रहे और अपने-अपने विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन अनुराग चतुर्वेदी ने किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें