विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'गुरुजी बताएं...', KK Pathak की टीम पहुंची तो स्‍कूल से गायब मिले शिक्षक, DEO ने गिराई यह गाज; पूछ लिया सवाल

By Sandesh TiwariEdited By: Shashank Shekhar
Published: Thu, 21 Sep 2023 05:18 PM (IST)

बिहार की शिक्षा-व्यवस्था को सुधारने के लिए अपर मुख्य सचिव केके पाठक कड़ी मेहनत कर रहे हैं। राज्य के सभी ...और पढ़ें

KK Pathak की टीम पहुंची तो स्‍कूल से गायब मिले शिक्षक, DEO ने गिराई यह गाज
KK Pathak की टीम पहुंची तो स्‍कूल से गायब मिले शिक्षक, DEO ने गिराई यह गाज

HighLights

  1. 12 सितंबर को किया गया था औचक निरीक्षण
  2. कार्रवाई से जिले के शिक्षकों में हड़कंप मचा

संवाद सहयोगी, बेतिया: बिहार में शिक्षा-व्यवस्था में सुधार को लेकर शिक्षा विभाग लगातार प्रयासरत है। समय-समय पर नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं। विद्यार्थियों के हित में फैसले लिए जा रहे हैं।

वहीं, इसके इधर स्कूल से शिक्षक अनुपस्थित मिल रहे हैं। पश्चिमी चंपारण के बेतिया में निरीक्षण के दौरान एक बार फिर से 26 शिक्षक अपने-अपने स्कूल से गायब मिले हैं।

बिना सूचना दिए स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर गाज गिरी है और एक दिन का इन सभी शिक्षकों का वेतन काट लिया गया है। साथ ही डीईओ ने स्पष्टीकरण भी मांगा है। यह कार्रवाई प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

12 सितंबर को किया गया था औचक निरीक्षण

जानकारी के मुताबिक, बीते 12 सितंबर को स्कूलों में औचक निरीक्षण किया गया था। मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण ने 26 शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश देने का साथ ही दो दिनों में स्पष्टीकरण भी मांगा है।

साथ ही चेतावनी जार कर कहा है कि स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई भी होगी।

डीईओ ने शिक्षकों से दो दिनों में स्पष्टीकरण भी मांगा

डीईओ ने मामले में कहा है कि अनधिकृत रूप से शिक्षकों के द्वारा अनुपस्थित पाया जाना अपने कर्तव्यों का अनुपालन निष्ठा पूर्वक नहीं करना है।

इसे लेकर स्वेच्छाचारिता बरतना , कार्य के प्रति लापरवाही, वरीय अधिकारी के आदेश का उल्लंघन व सरकारी आदेश का पालन नहीं करने के कारण संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगी गई है।

डीईओ की इस कार्रवाई से जिले के शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, शिक्षा विभाग के साथ जिले के अन्य विभागों में कार्यरत पदाधिकारी और कर्मियों को स्कूलों में निरीक्षण का दायित्व सौंपा गया है। एक निरीक्षी पदाधिकारी को अधिकतम आठ स्कूलों का निरीक्षण करना है।

इन शिक्षकों का काटा गया वेतन

12 सितंबर को निरीक्षण के दौरान बगहा दो के मध्य विद्यालय बाल्मीकि नगर की शिखा कुमारी, गौनाहा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाजरा की पूजा श्रीवास्तव, बगहा दो के प्राथमिक विद्यालय गुरवलिया के युधिष्ठिर कुमार, रामनगर के प्राथमिक विद्यालय कोट बंजरिया की मेनका कुमारी समेत शहर के 26 शिक्षकों का वेतन एक दिन का काटा गया है।

यह भी पढ़ें: Sitaram Yechury : '10 साल से चुप थे.. अब आई याद', महिला आरक्षण विधेयक पर सीताराम येचुरी ने जमकर बोला हमला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।