Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रामनगर प्रखंड प्रमुख पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, चचेरे भाई ने कहा- जान से मारने की दे रही धमकी

    रामनगर में प्रखंड प्रमुख निहारिका नूतन पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। गौरव कुमार पांडेय नामक युवक ने आरोप लगाया है कि निहारिका ने धोखे से उसके 27 कंप्यूटर सेट ले लिए जिनका भुगतान आज तक नहीं किया गया। गौरव ने यह भी आरोप लगाया कि पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

    By Gaurav Verma Edited By: Piyush Pandey Updated: Sun, 15 Jun 2025 06:02 PM (IST)
    Hero Image
    रामनगर की प्रखंड प्रमुख पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज। (जागरण)

    संवाद सूत्र, रामनगर। प्रखंड प्रमुख निहारिका नूतन पर स्थानीय थाने में अमानत में ख्यानत का एक मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी उनके चचेरे भाई और थाना क्षेत्र के सोनखर निवासी प्रदीप पांडेय के पुत्र गौरव कुमार पांडेय ने दर्ज कराई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थाने को दिए आवेदन में गौरव कुमार ने बताया कि वह शिक्षित बेरोजगार युवक है। कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र खोलने के लिए 40 कंप्यूटर सेट दिल्ली से असेंबल करवाकर लाया था। अपने घर सोनखर में सभी सेट रखा था। दो दिनों के लिए बेतिया चला गया।

    इसी क्रम में मेरी चचेरी बहन व रामनगर के प्रखंड प्रमुख निहारिका नूतन जो नवगांवा निवासी है। मेरे घर पर पहुंची और मेरे पिताजी से बोली कि कंप्यूटर सेंटर के लिए रामनगर में जगह चयनित कर ली हूं।

    27 कंप्यूटर सेट लगाया जाएगा। वह बोली कि गौरव से मेरी बात हुई है। वह किसी काम में व्यस्त है और 27 कंप्यूटर तीन खेप में अपने कार से घर से उठाकर अपने साथ ले गई।

    दूसरे दिन जब मैं वापस आया तो, इस घटना का विवरण मेरे पिताजी के द्वारा बताया गया। तब, मैंने निहारिका नूतन को फोन किया और बोला कि कंप्यूटर देने के लिए मैंने तो नहीं बोला था। मेरे नाम का इस्तेमाल कर धोखे से कंप्यूटर उठाकर आप क्यों लेकर गई है।

    तो वह बोली कि कंप्यूटर के राशि का भुगतान एक सप्ताह में कर दिया जाएगा। पर, काफी दिन हो गया है। मेरी तीन लाख की राशि का भुगतान आज तक नहीं किया गया। पैसा मांगने पर अब जान से मारने की धमकी दे रही है।

    जालसाजी पूर्वक मेरे घर से धोखाधड़ी कर कंप्यूटर अपने साथ लेकर गई हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। इधर प्रखंड प्रमुख निहारिका नूतन ने बताया कि इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। वैसे जो आरोप लगाया गया है, वह बेबुनियाद है।

    पुलिस को भी पहले छानबीन कर लेनी चाहिए। इसमें निष्पक्ष जांच की जरूरत है। जिसका कंप्यूटर था। वह अपना कंप्यूटर लेकर चला गया।