Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bagaha Fire News: बगहा में लगी भीषण आग, 75 घर जलकर हुए खाक; आधा दर्जन मवेशियों की हुई मौत

    बिहार के बगहा में भीषण आग लगने से 75 घर जलकर राख हो गए और एक दर्जन मवेशियों की मौत हो गई। नुकसान लाखों का हुआ है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि गैस सिलेंडर फटने से यह हादसा हुआ। बारिश होने से आग पर काबू पाया गया। प्रभावित लोगों में संजय साह लालमन राम आदि शामिल हैं।

    By Vinod Rao Edited By: Piyush Pandey Updated: Fri, 16 May 2025 07:42 PM (IST)
    Hero Image
    आग लगने से 75 घर जलकर राख। (जागरण)

    संवाद सूत्र, चौतरवा। बगहा एक प्रखंड के पंचायत राज बसवरिया के पड़री गांव में शुक्रवार की शाम करीब 4.30 बजे भीषण आग लगने से लगभग 75 रिहायशी झोपड़ी जल कर राख हो गई। एक दर्जन मवेशियों की मौत हो गई। लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन चर्चा है कि आंधी के दौरान गांव के महंत गिरी के घर में रखा गैस सिलेंडर फट गया। जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। अच्छी बात यह थी कि बारिश हो गई। जिससे आग पर काबू पा लिया गया।

    जिन लोगों का घर जला है। उसमें संजय साह, लालमन राम, रतन राम, मोतीराम, महंत गिरि, सुरेश गिरि, विनोद साह, अलगू साह, बिहारी साह, उमेश साह, ओसीआर सहनी, वकील सहनी, नरेश सहनी, प्रमोद सहनी समेत 75 लोग के घर शामिल हैं।

    एक दर्जन मवेशियों की मौत

    अचानक आग लगने से घर में रखा कोई भी सामान बाहर नहीं निकाला जा सका। एक दर्जन मवेशियों की मौत हो गई। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने लगी।

    इस दौरान बारिश भी शुरू हो गई। जिससे आग बुझाने में मदद मिली। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद कांग्रेस नेता जयेश मंगल सिंह, भाजपा नेता तुषार सिंह के अलावा इंस्पेक्टर संजय कुमार पाठक, बथवरिया थानाध्यक्ष कामेश कुमार, नदी थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव, चौतरवा एसआई मुकेश कुमार सिंह, विनय कृष्ण आदि पहुंच गए।