Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'आप लोग गाड़ी दे दीजिए... नहीं तो ये लोग मुझे मार डालेंगे'; बगहा में दहेज के लिए मुखिया की बहू की हत्या

    बगहा के चौतरवा में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। मृतका शालवी देवी लगुनाहा-चौतरवा पंचायत की मुखिया की बहू थी। परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

    By Abu Sabir Edited By: Rajat Mourya Updated: Mon, 25 Aug 2025 05:31 PM (IST)
    Hero Image
    बगहा में दहेज के लिए मुखिया की बहू की हत्या

    संवाद सहयोगी, बगहा/चौतरवा। पुलिस जिला के चौतरवा थाना क्षेत्र के अहिरवलिया गांव में रविवार की रात दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। मृतका की पहचान लगुनाहा- चौतरवा पंचायत की मुखिया शैल देवी की 23 वर्षीय बहू शालवी देवी के रूप में हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुखिया शैल देवी के पुत्र अमित शाही की शादी जनवरी 2023 में धूम-धाम से हुई थी। शादी के बाद शावली अपने ससुराल अहिरवलिया आई। जहां कुछ दिनों तक उसे ठीक से रखा थे।

    इधर, मृतका के चाचा व बेतिया के सिकटा थाने के जगीरहा निवासी तथा बलथर पंचायत के मुखिया सुनील सिंह ने आरोप लगाया कि 27 जनवरी 2023 को उनकी भतीजी शालवी की शादी अहिरवालिया निवासी स्व. घनश्याम शाही एवं वर्तमान मुखिया शैल देवी के पुत्र अमित शाही से हुई थी।

    शादी के बाद से ही चार पहिया वाहन की मांग को लेकर शालवी को बार बार प्रताड़ित किया जा रहा था। बीच में कई बार मेरे द्वारा अहिरवलिया आकर मामले में दोनों परिवार के बीच कई बार पंचायती भी हुई। शालवी द्वारा बार बार फोन पर कहा जाता था की आप लोग गाड़ी दे दीजिये। नहीं तो ये लोग मुझे मार डालेंगे।

    दो माह पहले अहिरवलिया आकर अमित शाही से खुद कहा था की मुझे छह माह का समय दीजिये, आप को मैं स्वयं गाड़ी दूंगा। अभी दो माह भी नहीं हुए की ससुराल वालों ने मेरी भतीजी की बड़ी बेरहमी से प्रताड़ित कर मार डाला ।

    आरोप लगाया कि मेरी भतीजी की हत्यारों ने आंख फोड़ने के बाद उसका हाथ भी तोड़ दिया था। संभावना है कि उसकी हत्या तकिया से मुंह दबाकर की गई है। कारण कि ससुराल का कोई भी व्यक्ति घर पर नहीं है। लोगों ने पुलिस को फोन किया। तब पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया है। शादी के अभी मात्र 17 महीना हुआ है। उसे पांच माह की एक बच्ची भी है।

    अस्पताल में डीएस डॉ. अशोक कुमार तिवारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम डॉक्टर अरुण कुमार, डॉक्टर तारिक नदीम ने मृतका का पोस्टमार्टम किया।

    मामले में थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा। फिलहाल ससुराल या मायके पक्ष से कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।