मानस सत्यसंग आश्रम में महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
नगर के महर्षि योगिराज देवराहा बाबा मानस सत्यसंग आश्रम में अखंड अष्टयाम महायज्ञ आयोजन किया गया है। नौ दिवसीय महायज्ञ में नगर निगम की निवर्तमान सभापति गरिमा देवी सिकारिया पहुंचीं और विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की।
बेतिया । नगर के महर्षि योगिराज देवराहा बाबा मानस सत्यसंग आश्रम में अखंड अष्टयाम महायज्ञ आयोजन किया गया है। नौ दिवसीय महायज्ञ में नगर निगम की निवर्तमान सभापति गरिमा देवी सिकारिया पहुंचीं और विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की। मंडप की परिक्रमा कीं। उन्होंने कहा कि ईश्वरीय सत्ता के प्रति समर्पित होकर आस्थावान रहने से मनुष्य के संस्कार और विचार उत्तम होते हैं। ब्रह्मालीन योगीराज देवराहा बाबा का यह मंदिर शहर के लोगों में आस्था और भक्ति को प्रवाहित करने वाला एक मुख्य केंद्र है। इस मौके पर मौजूद महायज्ञ आयोजन मंडल के हरिशंकर शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, संजय कुमार गुप्ता, हृदयानंद प्रसाद आदि श्रद्धालुओं की सेवा में लगे हुए हैं। नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा
योगापट्टी प्रखंड के लौकरिया कोईरी टोला के राजकीय मध्य विद्यालय के स्थित नव निर्मित दुर्गा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा एवं चंडी महायज्ञ के लिए शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकली। गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा लौकरिया, फहतेपुर, योगापट्टी, नन्कार, चौमुखा आदि गांव होते हुए गंडक नदी के निमिया माई घाट पर पहुंची, जहां मंत्रोच्चार के बीच जल भरा गया। जल लेकर कन्याएं नव निर्मित दुर्गा मंदिर में पहुंचीं। जय श्रीराम और माता के जयकारे से पूरा इलाका गूंज उठा। आचार्य कुमरेश पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना कराई। यज्ञ कार्य में सहयोग कर रहे प्रभात कुमार गुप्ता,विनोद प्रसाद, लालबाबू प्रसाद, धर्म यादव, मदन मिश्रा, अमर यादव, रघुवीर महतो,रमेश महतो आदि ने बताया कि सात से 15 मई तक चलने वाले यज्ञ के लिए व्यापक प्रबंध किए गए है। भक्तों के लिए भव्य पंडाल बनाया गया है। यज्ञ स्थल से लेकर करीब आधे किमी की दूरी तक इस तरह की लाइटिग की व्यवस्था की गई है। महिलाओं और बच्चों के लिए यहां विशेष प्रबंध है। दूर से आने वाले भक्तों के लिए भंडारा का भी आयोजन किया गया है। मौके पर मुखिया मुकेंद्र यादव, छोटेलाल महतो आदि का सराहनीय योगदान है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।