विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन से मेलबर्न तक गूंजे छठ के गीत, झील किनारे घाटों पर उमड़ा प्रवासी बिहारियों का सैलाब

Published: Mon, 16 Nov 2026 11:43 AM (GMT+05:30)

ऑस्ट्रेलिया में बिहार की लोक आस्था का महापर्व छठ धूमधाम से मनाया गया, जहां प्रवासी बिहारियों ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

आस्ट्रेलिया में छठ मनाते लोग। (जागरण)

आस्ट्रेलिया में छठ मनाते लोग। (जागरण)

HighLights

  1. ऑस्ट्रेलिया में प्रवासी बिहारियों ने धूमधाम से मनाई छठ पूजा।

  2. ब्रिस्बेन, गोल्ड कोस्ट, मेलबर्न में छठ घाटों पर दिखा बिहार।

  3. स्थानीय प्रशासन और लोगों का भी मिला सहयोग, बढ़ी भागीदारी।

गौरव वर्मा, रामनगर। बिहार की माटी से निकला लोक आस्था का महापर्व छठ अब देश की सीमाओं से निकलकर विदेशों में भी अपनी पहचान बना चुका है।

ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन, गोल्ड कोस्ट और मेलबर्न समेत कई शहरों में इस बार भी छठ पूजा पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ मनाई गई।

घाटों पर जब ‘कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए’ जैसे पारंपरिक छठ गीत गूंजे तो प्रवासी बिहारियों को हजारों किलोमीटर दूर रहकर भी अपने गांव-घर और बिहार की याद आ गई।

ब्रिस्बेन और गोल्ड कोस्ट में रहने वाले रामनगर के शैलेन्द्र उपाध्याय, प्रसून उपाध्याय, अंशु उपाध्याय और सीमा शाह बताते हैं कि वे आठ वर्षों से वहां है।

कुछ साल तक लोग अपने घरों या स्विमिंग पुल में ही छठ पूजा करते थे। अब इसके लिए कमेटी गठित हो गई है और बड़ी संख्या में लोग निर्धारित घाटों पर एक साथ पूजा-अर्चना करते हैं।

स्थानीय प्रशासन की अनुमति से झील आदि के किनारे घाट बनाए जाते हैं। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना पड़ता है।

chhath puja 2026 (5)

छठ घाटों पर पहुंचते ही बिहार जैसा माहौल नजर आता है। व्रती पारंपरिक तरीके से भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हैं। घाट पर छठ गीतों की धुन और प्रसाद की खुशबू पूरे माहौल को भक्तिमय बना देती है।

मेलबर्न में रहने वाले आईटी मैनेजर प्रतीक बताते हैं कि अब पूजा के लिए जरूरी अधिकांश सामान स्थानीय स्टोरों में आसानी से मिल जाता है। रिटेल स्टोर मैनेजर प्रशिष कहते हैं कि हर वर्ष छठ व्रतियों और पूजा में शामिल होने वालों की संख्या बढ़ रही है।

विदेश में बिहार की खुशबू

गोल्ड कोस्ट निवासी राकेश यादव, मनीषा यादव, अर्पित और मंजू बताते हैं कि ठेकुआ और खजूर की खुशबू से विदेश में भी बिहार की याद ताजा हो जाती है।

पहले की अपेक्षा अब ज्यादा लोग एक साथ छठ पूजा में शामिल होते हैं। उनका कहना है कि विदेश में रहकर भी छठ के दौरान बिहार जैसा माहौल महसूस होता है।

chhath puja 2026 (5)

ऑस्ट्रेलिया में साफ-सफाई को लेकर विशेष नियम हैं। पूजा के बाद घाट और आसपास कूड़ा नहीं फैलाने का विशेष ध्यान रखा जाता है।

प्रवासी बिहारियों की आस्था को स्थानीय लोग भी सम्मान देते हैं। कई स्थानीय लोग घाटों पर पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करते हैं और पर्व की खुशियां साझा करते हैं। इस तरह छठ अब केवल एक पूजा नहीं, बल्कि विदेशों में भी बिहार की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक जुड़ाव की पहचान बनता जा रहा है।

यह भी पढ़ें- अमेरिका में गूंजा 'कांचे ही बांस के बहंगिया', बेटे-बहू के पहले छठ के लिए धनबाद से अकेले कोलंबिया पहुंच गई मां

यह भी पढ़ें- छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, समस्तीपुर में दिल दहला देने वाली वारदात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।