विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Indian Railways : सरयू-कमला एक्सप्रेस में फ्लाइट की तरह लगेगा लगेज चार्ज, वजन की सीमा तय

Published: Fri, 27 Nov 2026 07:25 PM (IST)

अयोध्या से जनकपुर के बीच चलने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस में अब फ्लाइट की तरह सामान पर शुल्क लगेगा, जिसमें प्रत्येक यात्री के लिए अधिकतम दो सामान और श्रेणी के अनुसार वजन सीमा तय की गई है।

योध्या से जनकपुर के बीच चलने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस (फाइल फोटो)

योध्या से जनकपुर के बीच चलने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सरयू-कमला एक्सप्रेस में सामान पर अब लगेगा शुल्क।

  2. प्रत्येक यात्री के लिए अधिकतम दो सामान की अनुमति।

  3. श्रेणी के अनुसार 40 से 70 किलोग्राम तक वजन सीमा।

संवाद सहयोगी, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। अयोध्या से जनकपुर के बीच चलने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस में फ्लाइट की तरह लगेज पर भी टैक्स लगेगा। लगेज के लिए सीमा तय की गई है।

अधिकतम दो सामान ले जाने की अनुमति

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया है कि प्रत्येक यात्री को अधिकतम दो सामान ले जाने की अनुमति होगी। प्रथम वातानुकूलित श्रेणी में 70 किलोग्राम, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी में 50 किलोग्राम तथा तृतीय वातानुकूलित और शयनयान श्रेणी में 40-40 किलोग्राम सामान ले जाने की छूट दी गई है।

निर्धारित निशुल्क सीमा से अधिक वजन का सामान ले जाने पर रेलवे के नियमानुसार अतिरिक्त शुल्क देना होगा।पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी की ओर से जारी पत्र के अनुसार, प्रत्येक यात्री को अधिकतम दो सामान ले जाने की अनुमति होगी।

प्रथम वातानुकूलित श्रेणी में 70 किलोग्राम, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी में 50 किलोग्राम तथा तृतीय वातानुकूलित और शयनयान श्रेणी में 40-40 किलोग्राम सामान ले जाने की छूट दी गई है।

रेलवे के नियमानुसार अतिरिक्त शुल्क देना होगा

निर्धारित निशुल्क सीमा से अधिक वजन का सामान ले जाने पर रेलवे के नियमानुसार अतिरिक्त शुल्क देना होगा।ट्रेन में बच्चों के किराये को लेकर भी भारतीय रेल की मौजूदा एक्सप्रेस सेवा के नियम लागू होंगे।

बच्चे के लिए अलग बर्थ आरक्षित कराने पर वयस्क यात्री के बराबर किराया देना होगा। वहीं, बर्थ नहीं लेने की स्थिति में निर्धारित बाल किराया लागू होगा।

टिकट आरक्षित कराते समय बच्चे का नाम, आयु, लिंग, राष्ट्रीयता और आवश्यक पहचान संबंधी विवरण दर्ज कराना अनिवार्य होगा। इससे यात्रियों को टिकट बुकिंग के समय निर्धारित नियमों का पालन करना होगा।

यह भी पढ़ें- Bihar Trains: कोहरे की मार से दिसंबर से फरवरी तक 20 जोड़ी ट्रेनें रद, कई के फेरे भी घटे

यह भी पढ़ें- मधुबनी से दिल्ली जाना हुआ आसान, अब सालभर मिलेगी सीधी बस सेवा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।