Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Election 2025: वाल्मीकिनगर में 70 हजार वोट मतलब जीत कंफर्म, सिकटा में तो 49 हजार में बन गई बात

    Updated: Sun, 21 Sep 2025 01:18 PM (IST)

    वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र में 2020 के चुनावों में 70 हजार से अधिक वोट पाने वाले उम्मीदवार ही विजयी रहे सिवाय सिकटा के। बगहा में भाजपा के राम सिंह को सबसे अधिक वोट मिले। वाल्मीकि नगर में जदयू के रिंकू सिंह जीते। रामनगर में भाजपा की भागीरथी देवी ने जीत दर्ज की जबकि नरकटियागंज में भाजपा की रश्मि वर्मा विजयी रहीं।

    Hero Image
    वाल्मीकिनगर में 70 हजार वोट मतलब जीत कंफर्म

    विनोद राव, बगहा। वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छह विधानसभा क्षेत्रों में 2020 के विधानसभा चुनावों में जीत का फार्मूला स्पष्ट दिखा। जो प्रत्याशी 70 हजार से अधिक वोट पाने में सफल रहा, वही विजयी बना।

    हालांकि, सिकटा विधान सभा अपवाद रहा। शेष पांच सीटों पर विजेताओं को 70 हजार से ऊपर वोट मिले। सबसे अधिक मत बगहा विधानसभा से भाजपा विधायक राम सिंह को मिले। उन्हें 90 हजार से ज्यादा वोट प्राप्त हुए।

    वहीं, सबसे कम वोट पाकर भी विजयी होने वाले प्रत्याशी थे सिकटा से सीपीआई-एमएल के विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, जिन्हें करीब 49 हजार वोट मिले।

    बगहा विधानसभा सीट

    बगहा विधानसभा सीट से भाजपा ने राम सिंह को टिकट दिया और 2015 के विधायक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राघव शरण पांडेय का पत्ता काट दिया। नाराज होकर पांडेय निर्दलीय मैदान में उतरे, लेकिन उन्हें सिर्फ 6429 वोट मिले।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार जयेश मंगल सिंह को 59993 और विजयी भाजपा प्रत्याशी राम सिंह को 90013 वोट मिले।

    वाल्मीकि नगर विधानसभा सीट

    वाल्मीकि नगर विधानसभा सीट से पूर्व भाजपा नेता और अब जदयू प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने कांग्रेस के राजेश सिंह को कड़ी टक्कर दी थी। रिंकू सिंह को 74906 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के राजेश सिंह को 53321 वोट प्राप्त हुए।

    रामनगर सुरक्षित विधानसभा सीट

    रामनगर सुरक्षित विधानसभा सीट पर भाजपा की वरिष्ठ नेता व पद्मश्री भागीरथी देवी ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राजेश राम को हराकर 75423 वोटों के साथ सीट बरकरार रखी। उन्हें 59273 मत मिले।

    राजेश राम वर्तमान में जदयू के प्रदेश कार्यकारिणी में हैं। वह कांग्रेस के एमएलसी रह चुके हैं और गोपालगंज के पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम के छोटे भाई हैं। यह सीट 2000 से भाजपा के कब्जे में है।

    नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र

    नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस से निवर्तमान विधायक विनय वर्मा और भाजपा प्रत्याशी रश्मि वर्मा के बीच कड़ा मुकाबला था। रश्मि वर्मा ने 75345 वोटों के साथ जीत दर्ज की, जबकि विनय वर्मा को 53826 वोट मिले।

    लौरिया विधानसभा क्षेत्र

    लौरिया विधानसभा क्षेत्र से भोजपुरी स्टार विनय बिहारी एनडीए से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े। उनके सामने उनकी भाभी निर्दलीय नीलम सिंह मैदान में थीं। विनय बिहारी को 77927 वोट मिले। वहीं, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के शंभू तिवारी ने 48923 मत हासिल हुए।

    सिकटा विधानसभा क्षेत्र

    सिकटा विधानसभा क्षेत्र से सीपीआई-एमएल ने वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता को टिकट दिया। जिन्हें करीब 49075 हजार वोट मिले। वे अपने निकटतम निर्दलीय प्रत्याशी दिलीप वर्मा को हराया। उन्हें 46673 वोट मिले। जबकि जदयू प्रत्याशी खुर्शीद अहमद को 35798 वोट मिला।