Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Crime: पश्चिम चंपारण के श्रीनगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुखिया पुत्र समेत चार पर प्राथमिकी

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 07:21 PM (IST)

    श्रीनगर थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी से चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाया। पीड़िता का इलाज अस्पताल में चल रहा है और पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के परिवार ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें चारों आरोपियों को नामजद किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

    Hero Image
    इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    जागरण संवाददाता, बेतिया/बैरिया (पश्चिम चंपारण)। श्रीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की देर शाम में 13 वर्षीय किशोरी से सरेह में चार युवकों ने दुष्कर्म किया, उसका वीडियो भी बना लिया। पीड़िता का इलाज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस दो युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। मामले में पीड़िता के स्वजन ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में मुखिया पुत्र शेख केयाजन, दिलशाद खान, अजुरुद्दीन अंसारी व जाहिद खान को नामजद किया गया है।

    पुलिस शेख केयाजन और दिलशाद खान को गिरफ्तार कर ली है। अजुरुद्दीन और जाहिद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि गुरुवार की देर शाम पीड़िता अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान चारों आरोपित उसे बहला-फुसलाकर घर से करीब सौ मीटर दूर खेत की ओर ले गए।

    वहां बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपितों ने पीड़िता को धमकाकर जबरन एक वीडियो भी बनवाया। वीडियो में खुद को बचकर निकलने और दूसरे युवकों को फंसाने की नीयत से उनका नाम कहलवाया। आरोपितों के जाने के बाद पीड़िता अपने घर लौटी और घटना की जानकारी स्वजन को दी।

    इसके बाद स्वजनों ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू हुई।

    पुलिस दो युवकों को दबोच ली। शुक्रवार को पूछताछ के लिए एसडीपीओ टू रजनीश कांत प्रियदर्शी श्रीनगर थाना में पहुंचे। एसडीपीओ ने बताया कि किशोरी का मेडिकल जांच कराया गया है। महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    comedy show banner
    comedy show banner