विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिना लाइसेंस के मांस-मछली बेचने पर होगा सख्त एक्शन, बेतिया नगर निगम ने शुरू किया सर्वे

Published: Mon, 23 Feb 2026 03:50 PM (IST)

बेतिया नगर निगम ने अवैध मांस-मछली दुकानों पर कार्रवाई शुरू की है। प्रधान सचिव के निर्देश पर निगम क्षेत्र में ...और पढ़ें

बेतिया नगर निगम में मांस दुकानों का सर्वे शुरू। एआई जनरेटेड फोटो

बेतिया नगर निगम में मांस दुकानों का सर्वे शुरू। एआई जनरेटेड फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बेतिया। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव के निर्देश के बाद नगर निगम क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित मांस-मछली दुकानों पर कार्रवाई की कवायद शुरू हो गई है।

नगर निगम क्षेत्र में मांस-मछली की बिक्री करने वाली सभी दुकानों का सर्वे कराया जा रहा है, ताकि उनके लाइसेंस, साफ सफाई और स्थान से संबंधित नियमों की जांच की जा सके।

नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने बताया कि सरकार के आदेश के आलोक में निगम द्वारा विशेष सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। सर्वे के दौरान यह देखा जा रहा है कि कौन-कौन सी दुकानें वैध लाइसेंस के साथ संचालित हो रही हैं और किन दुकानों के पास लाइसेंस नहीं है या नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।

दुकानदारों को जारी होगा नोटिस

नगर आयुक्त ने कहा कि बिना लाइसेंस संचालित दुकानों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही स्वच्छता मानकों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों को भी नोटिस जारी किया जाएगा।

धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों के समीप संचालित दुकानों की भी विशेष रूप से जांच की जा रही है। गौरतलब है कि नगर विकास एवं आवास विभाग ने हाल ही में सभी नगर निकायों को अवैध मांस-मछली दुकानों को बंद कराने का निर्देश दिया है।

इसी के तहत नगर निगम ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निगम की इस पहल से आने वाले दिनों में अवैध दुकानों पर सख्ती बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- भूल जाइए लंगड़ा-बीजू, भोजपुर में मिलेंगे अमेरिकन ‘टामी एटकिंस’ और अफ्रीकी ‘संशेसन’ आम... क्या है खासियत?

यह भी पढ़ें- मुंगेर बना नकली सिगरेट बनाने का अड्डा, बिहार पुलिस ने एक और फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।