विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेतिया में लूट के बाद नेपाल सीमा पर अलर्ट, बिना कागजात सोना बेचना मना

Published: Thu, 19 Nov 2026 03:04 PM (IST)

बेतिया में करोड़ों की लूट के बाद, पुलिस ने नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ा दी है, आशंका है कि लूटे ...और पढ़ें

बेतिया में करोड़ों की लूट के बाद सीमावर्ती इलाकों में जांच में जुटी पुलिस।

बेतिया में करोड़ों की लूट के बाद सीमावर्ती इलाकों में जांच में जुटी पुलिस।

HighLights

  1. बेतिया लूट के बाद नेपाल सीमा पर पुलिस अलर्ट।

  2. स्वर्ण व्यवसायियों को बिना वैध कागजात खरीद पर रोक।

  3. संदिग्ध आभूषणों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

जागरण संवाददाता, सिकटा (पश्चिम चंपारण)। बेतिया में करोड़ों की लूट के बाद सीमावर्ती स्वर्ण बाजारों में पुलिस का अलर्ट बढ़ गया है। आशंका है कि शोरूम से लूटे गए आभूषणों को अपराधी नेपाल के सीमावर्ती इलाकों के बाजारों में खपा सकते हैं।

इसे देखते हुए पुलिस ने एक ओर नेपाल भागने के रास्तों पर निगरानी बढ़ाई है, वहीं दूसरी ओर स्वर्ण व्यवसायियों को भी सतर्क कर दिया है।

अब दुकानदारों को बिना वैध कागजात के आभूषण खरीदने की मनाही होगी। इसी क्रम में सिकटा थानाध्यक्ष नीतीश कुमार मौर्य ने बुधवार को स्थानीय स्वर्ण व्यवसायियों के साथ बैठक की। इसमें संदिग्ध आभूषणों की खरीद-बिक्री पर विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया।

पहचान पत्र और खरीद का प्रमाण जरूरी

थानाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि कोई भी स्वर्ण व्यवसायी बिना वैध कागजात के आभूषणों की खरीदारी नहीं करे। दुकान पर आभूषण बेचने आने वाले व्यक्ति से उसकी खरीद का प्रमाण, पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज अवश्य लें।

आभूषणों की बिक्री का कैश मेमो भी तैयार करें। यदि कोई व्यक्ति कागजात देने में आनाकानी करता है या उसके आभूषण संदिग्ध प्रतीत होते हैं तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

नेपाल भागने के रास्तों पर भी नजर

थानाध्यक्ष ने बताया कि बड़ी लूट की घटनाओं को अंजाम देने के बाद अपराधी सीमावर्ती रास्तों का इस्तेमाल कर नेपाल भागने की कोशिश कर सकते हैं। साथ ही लूटे गए आभूषणों को स्थानीय बाजारों में खपाने की आशंका भी है। इसे देखते हुए सीमा क्षेत्र के बाजारों और स्वर्ण आभूषण की दुकानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील

पुलिस ने स्वर्ण व्यवसायियों से संदिग्ध लोगों और गतिविधियों पर नजर रखने तथा ऐसी किसी भी जानकारी को तत्काल साझा करने की अपील की। साथ ही जांच में पुलिस को पूरा सहयोग देने का आग्रह किया।

बैठक में मंटू सर्राफ, बिट्टू कुमार, जयप्रकाश प्रसाद, हरिमोहन उर्फ मधु सर्राफ, अशोक कुमार, सोनू कुमार, मधुरंजन कुमार, नीरज कुमार, अभय कुमार सहित अन्य स्वर्ण व्यवसायी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बिहार में करोड़ों की लूट के बाद एक्शन में पुलिस, DIG ने दिया 48 घंटे में पर्दाफाश का भरोसा

यह भी पढ़ें- बेतिया में 18 करोड़ की लूट का खुलेगा राज! डॉग स्क्वायड से मिला बड़ा सुराग, पुलिस की गिरफ्त में 3 संदिग्ध

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।