विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेतिया में 18 करोड़ की लूट का खुलेगा राज! डॉग स्क्वायड से मिला बड़ा सुराग, पुलिस की गिरफ्त में 3 संदिग्ध

Published: Thu, 19 Nov 2026 10:27 AM (IST)

बेतिया के सेनको ज्वेलर्स लूटकांड में अपराधियों ने करीब 18 करोड़ रुपये के हीरे और सोने के आभूषण लूटे हैं। ...और पढ़ें

शोरूम के बाहर पुलिस और लोगों की भीड़। जागरण

शोरूम के बाहर पुलिस और लोगों की भीड़। जागरण

HighLights

  1. सेनको ज्वेलर्स से 18 करोड़ के हीरे-सोने के आभूषण लूटे गए।

  2. पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया, बाइक की पहचान हुई।

  3. डॉग स्क्वायड की मदद से महत्वपूर्ण सुराग मिले, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, बेतिया। सेनको ज्वेलर्स लूटकांड में अभी तक लूटे गए आभूषणों के स्टॉक का मिलान नहीं हो पाया है। शोरूम के मालिक राकेश कुमार का कहना है कि घटना के बाद बहुत सारे आभूषण फर्श पर बिखरे मिले हैं। करीब 18 करोड़ के आभूषण अपराधी ले गए हैं, जिसमें हीरे और सोने के आभूषण हैं।

उधर, लूटकांड के खुलासे में जुटी पुलिस को जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

वहीं, लूटकांड में इस्तेमाल की गई बाइक की भी पहचान कर ली गई है। पुलिस अब बाइक के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।

घटनास्थल पर जांच के दौरान डॉग स्क्वायड की मदद ली गई थी। डॉग स्क्वायड की निशानदेही पर पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। इन साक्ष्यों के आधार पर जांच की दिशा में आगे बढ़ते हुए एसआईटी संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापामारी कर रही है।

एसडीपीओ अजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही है। हिरासत में लिए गए तीनों संदिग्धों से पूछताछ के साथ उनके संभावित संपर्कों और गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है।

पुलिस लूटकांड में शामिल अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर जांच कर रही है। डीआईजी हरकिशोर राय ने दो दिनों में लूटकांड का पर्दाफाश करने को कहा है।

यह भी पढ़ें- Bihar Crime : बेतिया में दिनदहाड़े करीब 35 करोड़ की लूट, 8 हथियारबंद बदमाशों ने गोल्ड शोरूम को बनाया निशाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।