बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, 2 की मौत और 4 घायल
बगहा के खोड़ा परसा गांव के पास सोमवार को एक अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकरा गई, जिसमें दो लोगों की ...और पढ़ें

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। जागरण
HighLights
बगहा में अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकराने से भीषण हादसा।
हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
चार अन्य गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।
संवाद सहयोगी, बगहा। नगर थाना क्षेत्र के छोटकी पट्टी-भैरोगंज मुख्य मार्ग पर खोड़ा परसा गांव के पास सोमवार को अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकरा गई।
हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।
एक शव गाड़ी में फंसा हुआ है। पुलिस ने घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल भेजा है। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।
यह भी पढ़ें- न ताजमहल; न लाल किला.. 500 कारीगर अनंत सिंह की बेटी की शादी के लिए बना रहे 100 फीट चौड़ा स्टेज
यह भी पढ़ें- खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में बेकाबू हुई भीड़, नालंदा में भगदड़ जैसे हालात; गुस्साए लोगों ने तोड़ी कुर्सियां