पश्चिम चंपारण की अपूर्वा वर्मा बनीं आईएएस, UPSC में 42वीं रैंक हासिल कर किया नाम रोशन
नरकटियागंज की अपूर्वा वर्मा ने यूपीएससी परीक्षा में 42वां स्थान प्राप्त कर आईएएस का पद हासिल किया है। इससे पहले ...और पढ़ें

यूपीएससी में चयनित अपूर्वा वर्मा। सौ. स्वजन
HighLights
अपूर्वा वर्मा ने यूपीएससी में 42वां स्थान प्राप्त किया।
पहले 2022 में आईपीएस बनी थीं, अब आईएएस बनीं।
नरकटियागंज की बेटी ने दादा का सपना साकार किया।
जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। नरकटियागंज के सुगौली गांव निवासी स्व. रिपुसूदन प्रसाद वर्मा की पोती अपूर्वा वर्मा ने यूपीएससी परीक्षा में 42वां स्थान प्राप्त कर आईएएस बनने का गौरव हासिल किया है।
इससे पहले वर्ष 2022 में अपूर्वा का चयन आईपीएस के लिए हुआ था और वह दिल्ली में एसीपी पद पर कार्यरत थीं। अपूर्वा के चाचा मंजीत वर्मा और रंजीत वर्मा ने बताया कि अपूर्वा का लक्ष्य आईएएस बनना था।
इसी संकल्प के साथ वह नौकरी करते हुए भी निरंतर तैयारी करती रहीं और अंततः इस वर्ष यूपीएससी में 42वां रैंक हासिल कर कर लिया है।

अपूर्वा के पिता अजीत कुमार वर्मा बोकारो में इंजीनियर हैं। अपूर्वा ने बोकारो स्थित डीपीएस से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद एनआईटी से इंजीनियरिंग करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू की। 2022 में उनका चयन आईपीएस के लिए हुआ था।
परिजनों ने बताया कि अपूर्वा को उत्तर प्रदेश सिविल सेवा परीक्षा में भी सफलता मिली थी। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
परिवार ने बताया कि अपूर्वा ने अपने दादा व टीपी वर्मा महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य स्व. रिपुसूदन प्रसाद वर्मा के सपनों को साकार किया है।
यह भी पढ़ें- क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के मामा ने UPSC परीक्षा में कर दिया कमाल, सेल्फ स्टडी से मिली 102वीं रैंक
यह भी पढ़ें- UPSC All India Rank 4th: बिहार में सबसे अव्वल मुजफ्फरपुर का लाल, राघव झुनझुनाला ने रच दिया इतिहास
