विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSC All India Rank 4th: बिहार में सबसे अव्वल मुजफ्फरपुर का लाल, राघव झुनझुनाला ने रच दिया इतिहास

Published: Fri, 06 Mar 2026 04:58 PM (IST)Updated: Fri, 06 Mar 2026 06:09 PM (IST)

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित हो गए हैं। मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनाला ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में ...और पढ़ें

मुजफ्फरपुर के राघव ने रच दिया इतिहास

मुजफ्फरपुर के राघव ने रच दिया इतिहास

HighLights

  1. मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनाला ने यूपीएससी में चौथी रैंक पाई।

  2. यह बिहार के लिए सिविल सेवा परीक्षा में सर्वोच्च रैंकिंग है।

  3. अनुज अग्निहोत्री ने अखिल भारतीय स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम (UPSC CSE Result 2025 OUT) जारी कर दिए हैं। अनुज अग्निहोत्री ने परीक्षा में शीर्ष स्थान (UPSC All India Topper) प्राप्त किया है। वहीं, बिहार में मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनाला ने परचम लहराया है।

शहर के पंकज मार्केट निवासी स्वर्गीय नवीन झुनझुनवाला और अंजू झुनझुनवाला के पुत्र राघव झुनझुनवाला ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में देशभर में चौथी रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। राघव को यह बड़ी सफलता अपने तीसरे प्रयास में मिली।

वह शुरू से ही मेधावी रहे हैं और मुजफ्फरपुर के जीडी मदर स्कूल से 12वीं में सीबीएसई बिहार टॉपर रह चुके हैं। वर्ष 2022 में दिल्ली विश्वविद्यालय से कॉमर्स में स्नातक किया। श्रीराम कालेज से स्नातक करने के बाद से ही वह निरंतर तैयारी में जुटे थे।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

यह भी पढ़ें- भोजपुर की बेटी आकांक्षा सिंह ने यूपीएससी में लहराया परचम, हासिल की 301वीं रैंक

यह भी पढ़ें- औरंगाबाद की मोनिका श्रीवास्तव ने UPSC में लहराया परचम, ऑल इंडिया 16वां रैंक मिला