प्रेम विवाह करके पत्नी के साथ किराये के मकान में रह रहे युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत, मां ने कहा, हत्या हुई
West Champaran News मृतक की मां ने बेटे के ससुराल वालों पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया। नगर के शिवगंज वार्ड 8 में किराए के मकान में यह घटना हुई है। अस्पताल से उसकी मां मृत बेटे का शव लेकर अपने घर पहुंची। कहा गया कि प्रेम विवाह करने के बाद किराये के मकान युवक रह रहा था।

जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। West Champaran News : नगर के वार्ड संख्या 5 निवासी एक युवक की मौत संदिग्ध स्थिति में हो गयी है। प्रेम विवाह के बाद वह पत्नी के साथ नगर के वार्ड संख्या 8 में किराये के मकान में रह रहा था।
मृतक की पहचान सुनीता देवी के पुत्र रोबिन कुमार सिंह (23) के रूप में की गई है। युवक की मां ने उसके ससुराल वालों पर साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की हैं।
बताया जाता है कि युवक रोबिन अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। एक साल पहले उसने प्रेम विवाह किया। शादी के बाद से ही वह अपनी पत्नी के साथ अलग किराये के मकान में रहने लगा था।
उसकी मां का कहना है कि शादी के बाद से ही लड़की के घरवाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे। मृतक की मां ने साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाते हुए मामले में जांच की मांग की हैं।
उसकी मां ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात करीब 11:30 बजे बेटे की पत्नी का फोन आया और उसने बताया कि रोबिन की तबीयत खराब है। उसे अनुमंडल अस्पताल नरकटियागंज ले जाया गया है। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। वहीं मृतक की मां के आवेदन पर पुलिस जांच पड़ताल और अगली कार्रवाई में जुट गई है।
शिकारपुर थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।