यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पुलिस लाइन में 370 लीटर देसी व विदेशी शराब किया गया विनष्ट
बगहा। पुलिस अधीक्षक व उत्पाद विभाग की देख-रेख में सोमवार को पुलिस लाइन में 370 लीटर देशी व विदेशी शर

बगहा। पुलिस अधीक्षक व उत्पाद विभाग की देख-रेख में सोमवार को पुलिस लाइन में 370 लीटर देशी व विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। एसपी अर¨वद कुमार गुप्ता ने बताया कि बगहा, लौकरिया व वाल्मीकिनगर थाने की पुलिस द्वारा जब्त किए गए शराब की विनिष्टीकरण करण के लिए जिलाधिकारी व डीआईजी से मिले आदेश के आलोक में उक्त कार्रवाई की गई। जिसमें बगहा थाने का 55 लीटर देशी 62 लीटर यूपी निर्मित तथा पांच लीटर विदेशी शराब तथा लौकरिया थाने में जब्त 15 लीटर चुलाई शराब व वाल्मीकिनगर थाने में जब्त 294 लीटर शराब शामिल है। मौके पर एएसपी अभियान धर्मेन्द्र कुमार झा,मुख्यालय डीएसपी सूर्यकांत चौबे, नगर थाने से अवर निरीक्षक रूपेश कुमार वर्मा, लौकरिया थाने से सहायक अवर निरीक्षक निर्मल कुमार राय व उत्पाद विभाग से अवर निरीक्षक सुनील कुमार आदि पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। यहां बता दे कि पुलिस द्वारा जब्त शराब की जांच होने के बाद संबंधित विभाग व जिलाधिकारी व तथा डीआईजी का संयुक्त आदेश जारी होता है कि उसके बाद ही जब्त शराब का विनिष्टीकरण पुलिस अधिकारियों के देख-रेख में किया जाता है।
