वैशाली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 19 अधिकारियों का हुआ तबादला; तिसिऔता थाना अध्यक्ष बनीं चांदनी कुमारी
हाजीपुर के पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने 19 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है जिसमें चार थाना अध्यक्ष शामिल हैं। चांदनी कुमारी सांवरिया को तिसिऔता प्रवीण कुमार को बेलसर गौतम कुमार साह को सहदेई और पुरुषोत्तम यादव को जुड़ावनपुर का थाना अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सभी अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर नए पद पर योगदान करने का निर्देश दिया गया है।

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने तिसिऔता, बेलसर, सहदेई, जुड़ावनपुर थाना अध्यक्ष सहित 19 पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति किया। एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारी को 24 घंटा के अंदर अपने नव प्रतिनियुक्ति स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है।
एसपी ने बताया कि पुलिस पुलिस अवर निरीक्षक चांदनी कुमारी सांवरिया को पुलिस लाइन से थाना अध्यक्ष तिसिऔता, प्रवीण कुमार को पुलिस केंद्र से थाना अध्यक्ष बेलसर, पुलिस अवर निरीक्षक गौतम कुमार साह को पुलिस केंद्र से थाना अध्यक्ष सहदेई, पुलिस अवर निरीक्षक पुरुषोत्तम यादव को पुलिस केंद्र से थाना अध्यक्ष जुड़ावनपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
एसपी ने बताया कि पुलिस केंद्र हाजीपुर में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक राकेश कुमार यादव को अपर थाना अध्यक्ष विदुपुर, अनामिका कुमारी को अपर थाना अध्यक्ष बेलसर, अदिति कुमारी को पातेपुर थाना अनुसंधान इकाई, शालिनी कुमारी को जंदाहा थाना अनुसंधान इकाई, रंजीत कुमार को गोरौल थाना अनुसंधान इकाई की जिम्मेदारी दी गई है।
राहुल कुमार रंजन को नगर थाना अनुसंधान इकाई, सतेन्द्र कुमार को नगर थाना अनुसंधान इकाई, हरि प्रसाद राय को महुआ थाना अनुसंधान इकाई, राहुल कुमार को गोरौल थाना अनुसंधान इकाई, दिवाकर ताती को लालगंज थाना अनुसंधान इकाई, रूपक कुमार को राजापाकड़ थाना अनुसंधान इकाई की जिम्मेदारी दी गई है।
राजेश कुमार को बिदुपुर थाना अनुसंधान इकाई, कुमार सचिन को त्वरित विचारन कोषांग पुलिस कार्यालय, दिनेश कुमार को सदर थाना अनुसंधान इकाई एवं मनमोहन कुमार को महुआ थाना अनुसंधान इकाई की जिम्मेदारी दी गई है। सभी थाना अध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारी को 24 घंटे के अंदर प्रतिनिधि स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है।
गोरतलब हो कि बीते दिनों जुड़ावनपुर, बराटी, राजापाकड़ सहित आधा दर्जन से अधिक थाना अध्यक्ष सहित पुलिस पदाधिकारी को वैशाली जिले से मुजफ्फरपुर सहित अन्य जिलों में स्थानांतरण किया गया।
थाना अध्यक्ष के स्थानांतरण किए जाने के बाद कई थाना अध्यक्ष का पद खाली था। एसपी ने चार थाना अध्यक्ष सहित 19 पुलिस पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी है। एसपी ललित मोहन शर्मा ने चार थाना अध्यक्ष सहित 19 पुलिस पदाधिकारी को एक थाना से दूसरे थाना में प्रतिनियुक्ति किया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।