विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मां को पीटते रहे पापा; कोई बचाने नहीं आया...', बिहार में 5 साल की मासूम ने खोला कत्ल का खौफनाक राज

Published: Mon, 05 Oct 2026 03:00 PM (IST)

बिदुपुर के मथुरापुर में पति ने अपनी 22 वर्षीय पत्नी आशा देवी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतका ...और पढ़ें

'मां को पीटते रहे पापा; कोई बचाने नहीं आया...', बिहार में 5 साल की मासूम ने खोला कत्ल का खौफनाक राज

'मां को पीटते रहे पापा; कोई बचाने नहीं आया...', बिहार में 5 साल की मासूम ने खोला कत्ल का खौफनाक राज

HighLights

  1. बिदुपुर में पति ने 22 वर्षीय पत्नी आशा देवी की हत्या की।

  2. पांच वर्षीय बेटी अंशिका ने मां की हत्या का राज खोला।

  3. बच्चों को लेकर हुए विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या।

संवाद सूत्र, बिदुपुर। थाना क्षेत्र के मथुरापुर वार्ड संख्या 06 में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति ने अपनी 22 वर्षीय पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घर में मृतका की 05 साल की बेटी अकेली खेलती मिली। मृतका की 05 वर्षीय बेटी अंशिका ने इस घटना का राज खोल दिया।

उसने बताया कि रात में खाना खाने के बाद पापा ने डंडे से मां को मारा। उस समय दादी मठ पर गई हुई थी और दादा घर पर नहीं थे। उसे कोई बचाने वाला नहीं था। मां को मारने के बाद सभी लोग घर से भाग गए।

मासूम की आंखों के सामने मां की पीट-पीटकर हत्या की घटना सुनने वालों का दिल दहला देता है। मासूम को जब यह पता बताया गया कि उसकी मां मर गई है तो उसका शव से लिपट बेजार होकर रोना सुनकर सभी लोग फफक पड़ते थे।

मृतका मथुरापुर निवासी विलास पासवान के पुत्र सुजीत पासवान की दूसरी पत्नी आशा देवी बताई गई है। जुरावनपुर थाने के पहाड़पुर वार्ड संख्या 12 निवासी गणेश पासवान की पुत्री आशा देवी (22 वर्ष) की शादी ढाई साल पहले हुई थी।

बताया गया है कि दोनों की यह दूसरी शादी थी। सुजीत की पहली पत्नी की बीमारी से मौत हो गई थी, जिससे उसको दो बच्चे हैं। आशा देवी के भी पहले पति की बीमारी से मौत हो गई थी, जिससे उसकी एक बेटी अंशिका (05 वर्ष) है।

मृतका के पिता गणेश पासवान ने बताया कि शादी के समय ही दोनों पक्षों को पहले विवाह और बच्चों के बारे में बता दिया गया था। बच्चों को लेकर ही अक्सर विवाद होता था। आरोप है कि इसी विवाद में रात में हत्या कर दी गई।

मृतका की मां ने बताया कि शादी के 06 महीने तक सब ठीक था, उसके बाद पति का व्यवहार बदल गया। वह पुराने ससुराल से संबंध रखने लगा और आशा के साथ मारपीट करने लगा। पांच दिनों से उसे खाना तक नहीं दिया जा रहा था।

बीती रात 09 बजे आशा ने फोन पर कहा था कि हमें ले चलो, नहीं तो ये लोग जिंदा नहीं छोड़ेंगे, लेकिन वह सुबह लेने आने की बात कही। सुबह में एक ग्रामीण ने फोन करके उसके मौत की सूचना दी है।

यह भी पढ़ें- वैशाली में पानी में थूकने के मामूली विवाद में बवाल, हाजीपुर-महनार NH-122B पर जमकर पथराव; 13 लोग घायल

यह भी पढ़ें- पटना से धराया वैशाली का बड़ा शराब माफिया चंदन सिंह: महुआ, भगवानपुर और औद्योगिक क्षेत्र थाने में दर्ज हैं कई केस