विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेटी-नाती और समधन को एक साथ दी मुखाग्नि, टूट गया 80 साल के बुजुर्ग का ढांढस; कैसे उजड़ा हंसता-खेलता परिवार?

Published: Sun, 15 Nov 2026 12:01 AM (IST)

वैशाली के प्रेमराज गांव में जमीन विवाद के चलते एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ...और पढ़ें

एआई जनरेटेड फोटो

एआई जनरेटेड फोटो

HighLights

  1. वैशाली में जमीन विवाद के कारण तीन लोगों की मौत।

  2. मां, पत्नी और बेटे ने जहर खाकर जीवन समाप्त किया।

  3. 80 वर्षीय बुजुर्ग ने एक साथ तीन चिताओं को मुखाग्नि दी।

मनीष कुमार, गोरौल। एक साथ तीन चिता काे अग्नि देने के बाद 80 वर्षीय छितरौली गांव निवासी अमीर सिंह का धैर्य जवाब दे दिया। उन्हें यह कहां पता था कि एक साथ पुत्री, नाती और समधन को मुखाग्नि देना पड़ेगा।

यह ह्रदय विदारक घटना थाना क्षेत्र के प्रेमराज गांव की है। जहां गुरुवार की देर रात एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने विषपान कर अपना जीवन लीला समाप्त कर ली।

जहां से मां, बेटे और दादी की एक साथ अर्थी उठी और फिर एक ही स्थान पर जलाई गई तीनों की चिताओं ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। इस घटना से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है।

मालूम हो कि गांव के स्वर्गीय श्याम नंदन सिंह कि मृत्यु के वाद उनके इकलौते पुत्र राहुल कुमार ने लगभग एक एकड़ पैतृक जमीन कौड़ी के भाव मे बेच दिया था।

पिछले 07 नवम्बर को भी उसने चार कठ्ठा जमीन रूसुलपुर कोरीगांव निवासी पंकज सिंह के हाथों बेच दिया था। इसके बाद परिवार के पास कुछ भी जमीन नही बचा है।

इस सदमे में राहुल की 55 वर्षीय मां निर्मला देवी, 35 वर्षीय पत्नी सीमा देवी, 12 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार उर्फ मुन्ना कुमार एवं 15 वर्षीय पुत्री रिशिका कुमारी ने एक साथ गुरुवार की रात अपने खाने में जहर मिलाकर खा लिया, जिसमें केवल रिशिका बची हुई है, बाकी तीनों की मौत हो गई है।

एक ही परिवार के तीन सदस्यों की असमय मौत ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है। जिस घर में कभी बच्चों की आवाजें और परिवार की खुशियां गूंजती थीं, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है।

स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं। तीनों शवों का अंतिम संस्कार हाजीपुर के कोनहारा घाट पर एक साथ किया गया।

जब मां, बेटे और दादी की चिताएं एक साथ जली तो यहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। हर कोई इस घटना को लेकर दुख व्यक्त कर रहा था।

इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर घरेलू विवादों के गंभीर परिणाम एवं परिवार में आपसी संवाद सहयोग की अहमियत को सामने ला दिया है।

हालांकि पुलिस ने इस मामले में अमीर सिंह के आवेदन पर प्राथमिकी कर ली है। प्राथमिकी में बताया गया है कि राहुल कुमार उर्फ कल्लू कुमार के लगातार जमीन बेचने के कारण उनकी समधन, पुत्री सहित अन्य लोग मानसिक परेशानी में थे।

कई बार राहुल कुमार को समझाने की कोशिश किया गया, लेकिन वह नही माना। इससे पूरे परिवार ने विषपान कर लिया और तीन लोगों की जान चली गई।

यह भी पढ़ें- मुंगेर: गंगा पार हरिणमार में थानाध्यक्ष एके आजाद पर बांस से हमला, चेहरे व नाक पर गंभीर चोट, खगड़ि‍या में इलाज

यह भी पढ़ें- भागलपुर पूर्व मुखिया अजय सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 गोलियां लगने से हालत गंभीर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।