विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंगेर: गंगा पार हरिणमार में थानाध्यक्ष एके आजाद पर बांस से हमला, चेहरे व नाक पर गंभीर चोट, खगड़ि‍या में इलाज

Published: Sat, 14 Nov 2026 08:06 PM (IST)

Munger Police Villagers Clash SHO AK Azad Attacked मुंगेर के हरिणमार में पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई, ...और पढ़ें

Munger Police Villagers Clash SHO AK Azad Attacked : प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

Munger Police Villagers Clash SHO AK Azad Attacked : प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

HighLights

  1. हरिणमार में पुलिस-ग्रामीणों के बीच हुई झड़प।

  2. थानाध्यक्ष एके आजाद पर बांस से हमला, घायल।

  3. लड़की भगाने, शराब बिक्री की शिकायत पर विवाद।

संवाद सहयोगी, जागरण, मुंगेर। Munger Police Villagers Clash SHO AK Azad Attacked गंगा पार हरिणमार में शनिवार शाम पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प में माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस घटना में हरिणमार थानाध्यक्ष एके आजाद पर बांस से हमला कर दिया गया, जिससे उनके चेहरे और नाक पर गंभीर चोट आई है। वहीं, पुलिस की कार्रवाई में उदय सिंह नामक एक युवक भी जख्मी हो गया। दोनों घायलों को तत्काल खगड़िया जिले के गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

लड़की भगाने व शराब बिक्री की शिकायत पर गरमाया विवाद, बांस से हमले का आरोप

जानकारी के अनुसार, हरिणमार निवासी सुखीत सिंह के पुत्र उदय सिंह पर एक लड़की को भगाकर ले जाने का आरोप है। इसके अतिरिक्त परिवार के खिलाफ अवैध रूप से शराब बिक्री की शिकायत भी पुलिस को मिली थी। बताया जा रहा है कि इन्हीं शिकायतों की जांच के लिए थानाध्यक्ष शनिवार शाम सुखीत सिंह के घर पहुंचे थे। आरोप है कि पूछताछ के दौरान विवाद बढ़ गया और उदय सिंह व उसके स्वजनों ने बांस से थानाध्यक्ष पर हमला कर दिया।

ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया पिटाई और छठव्रती महिलाओं से धक्कामुक्की का आरोप

दूसरी ओर, घायल युवक के पिता सुखीत सिंह ने पुलिस पर उनके बेटे की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि जब घर की छठव्रती महिलाएं बेटे को बचाने के लिए आगे आईं, तो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ भी धक्कामुक्की की। इस पूरे घटनाक्रम में उदय सिंह को गंभीर चोटें आई हैं।

सिविल ड्रेस में इलाज कराकर लौट रहे थे थानाध्यक्ष : एसपी

पूरे मामले पर मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने आधिकारिक बयान जारी किया है। एसपी ने बताया कि थानाध्यक्ष के अनुसार वह सिविल ड्रेस में बाइक से अकेले चिकित्सक से इलाज कराकर थाना लौट रहे थे, इसी दौरान एक महिला ने उन पर हमला कर दिया। एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि डेढ़ माह पहले शराब बिक्री की सूचना पर वहां छापेमारी की गई थी, लेकिन कुछ बरामद नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें- मुंगेर: छठ की खरीदारी करने आए सेना के जवान को दबंगों ने पहले बेरहमी से पीटा, फिर खौलते तेल की कड़ाही में धकेला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।