विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंगेर: छठ की खरीदारी करने आए सेना के जवान को दबंगों ने पहले बेरहमी से पीटा, फिर खौलते तेल की कड़ाही में धकेला

Published: Sat, 14 Nov 2026 08:13 PM (GMT+05:30)

Munger army jawan attack मुंगेर के धरहरा बाजार में छठ की खरीदारी कर रहे सेना के जवान राजकुमार को दबंगों ...और पढ़ें

Munger army jawan attack अस्पताल में मामले की जानकारी लेती पुलिस. जागरण।

Munger army jawan attack अस्पताल में मामले की जानकारी लेती पुलिस. जागरण।

HighLights

  1. सेना के जवान को बेरहमी से पीटा गया।

  2. खौलते तेल की कड़ाही में धकेला गया।

  3. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

संवाद सहयोगी, धरहरा (मुंगेर)। Munger army jawan attack मुंगेर जिले के धरहरा बाजार में शनिवार देर शाम दबंगई और क्रूरता की सारी हदें पार हो गईं। अपने परिवार के साथ बाजार में खरीदारी करने आए भारतीय सेना के एक जवान को न सिर्फ बेरहमी से पीटा गया, बल्कि पास की एक हलवाई की दुकान में खौलते तेल की कड़ाही में धकेल दिया गया।

इस जानलेवा हमले में जवान की पीठ और शरीर का पिछला हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है। सरेबाजार हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है।

छठ मनाने ससुराल आए थे फौजी, बाजार में बातचीत के दौरान हुआ हमला

जख्मी जवान की पहचान कल्याणपुर निवासी मदन मोहन सिंह के पुत्र राज कुमार (40) के रूप में हुई है। वे धरहरा के मोहनपुर निवासी विजय राघव सिंह के दामाद हैं और छठ महापर्व के अवसर पर अपने ससुराल आए हुए थे।

army jawan attacked in munger pushed into boiling oil (1)

शनिवार देर शाम राज कुमार अपने परिवार के साथ धरहरा बाजार में त्योहार और घर की खरीदारी करने गए थे। बाजार में वे एक परिचित व्यक्ति से खड़े होकर बातचीत कर रहे थे।

धरहरा के दबंगों ने किया हमला, खौलते तेल में धकेलकर हुए फरार

आरोप है कि तभी वहां धरहरा के रहने वाले प्रिंस कुमार सिंह, मंगल कुमार सिंह, शशि भूषण सिंह उर्फ फुचना और चंचल सिंह अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचे। उन्होंने अकारण या किसी पुराने विवाद को लेकर राज कुमार के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। जब जवान ने खुद को बचाने की कोशिश की, तो दबंगों ने उन्हें पूरी ताकत से घसीटकर पास में स्थित एक मिठाई की दुकान पर खौलते हुए तेल की कड़ाही में धकेल दिया और वहां से भाग निकले।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के तुरंत बाद बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से गंभीर रूप से झुलसे फौजी राज कुमार को तुरंत धरहरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक उनका गहन इलाज कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही धरहरा थानाध्यक्ष सोनू कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वारदात स्थल का मुआयना किया और पीड़ित परिवार व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए। थानाध्यक्ष ने बताया कि सेना के जवान पर हमला करने वाले आरोपियों की पहचान कर ली गई है। प्रिंस कुमार, मंगल कुमार, शशि भूषण और चंचल सिंह समेत सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें- मुंगेर: गंगा पार हरिणमार में थानाध्यक्ष एके आजाद पर बांस से हमला, चेहरे व नाक पर गंभीर चोट, खगड़ि‍या में इलाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।