विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वैशाली में देर रात एनकाउंटर: ज्वेलर्स शॉप में लूटकांड के मास्टरमाइंड को लगी गोली, पुलिस कस्टडी से हुआ था फरार

Published: Mon, 02 Nov 2026 07:14 AM (IST)

हाजीपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का मुख्य आरोपी छोटू घायल हो गया। समस्तीपुर ...और पढ़ें

घायल आरोपी का इलाज। फोटो जागरण

घायल आरोपी का इलाज। फोटो जागरण

HighLights

  1. हाजीपुर में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश छोटू घायल।

  2. अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का मुख्य आरोपी था राज नंदन।

  3. समस्तीपुर कोर्ट से पुलिस हिरासत से हुआ था फरार।

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। सदर थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात एसटीएफ स्थानीय पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में अनिल ज्वेलर्स लूटकांड के मुख्य आरोपी को गोली लग गई, जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है।

आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना सदर थाना क्षेत्र के मलमला चंवर की है। घायल बदमाश की पहचान सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी कला निवासी चंदेश्वर राय के पुत्र राज नंदन कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। फिलहाल उसे कड़ी सुरक्षा में हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि समस्तीपुर कोर्ट से फरार कुख्यात बदमाश छोटू रविवार की रात अपने गांव के पास मलमला चंवर में किसी बड़ी वारदात की योजना से छिपा हुआ है।

सूचना पर सदर एसडीपीओ 1 सुबोध कुमार के नेतृत्व में एसटीएफ और सदर थाने की संयुक्त टीम ने देर रात चंवर को चारों तरफ से घेर लिया। खुद को घिरा देख छोटू ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।

आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत उसे कब्जे में ले लिया। मुठभेड़ के बाद मौके से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है।

घटना की सूचना पर एसएसपी शुभांक मिश्रा और एसडीपीओ सुबोध कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का मास्टरमाइंड

पुलिस सूत्रों के अनुसार, राज नंदन उर्फ छोटू वैशाली और समस्तीपुर पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। उस पर लूट, आर्म्स एक्ट सहित लगभग एक दर्जन से अधिक संगीन कांड दर्ज हैं।

बताया गया कि छोटू समस्तीपुर जिले के बहुचर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का मुख्य आरोपी है। वर्ष 2025 में समस्तीपुर कोर्ट में पेशी के दौरान वह पुलिस को चकमा देकर कोर्ट परिसर से फरार हो गया था। तभी से वैशाली पुलिस और एसटीएफ की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी थी।

यह भी पढ़ें- मुंगेर में 16 वर्ष बाद फिर शुरू होगा पत्थर उत्खनन, भीमबांध आश्रयणी से 5 स्टोन ब्लॉक बाहर; ₹20 करोड़ राजस्व व रोजगार

यह भी पढ़ें- किराए के मकान से कृषि विज्ञानी बनने तक का सफर! BAU सबौर की डॉ. सुदेशना ने बदली तकदीर, अब मां को देना चाहती हैं घर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।