Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vaishali Crime News: दूसरी शादी रचाकर पहली पत्नी को बुरी तरह से पीटा, घर से निकालने का भी आरोप; FIR दर्ज

    By Brajesh KumarEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Fri, 06 Oct 2023 07:06 PM (IST)

    वैशाली में एक शख्स पर दूसरी शादी करने के बाद पहली पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपित ने 26 सितंबर को जेल से निकलने के बाद उसके साथ बुरी तरह मारपीट की और इसके बाद उसे बच्चे के साथ घर से भगा दिया। पीड़िता ने कहा कि उसने झूठ बोलकर दूसरी शादी भी कर ली है।

    Hero Image
    दूसरी शादी रचाकर पहली पत्नी को बुरी तरह से पीटा, घर से निकालने का भी आरोप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    संवाद सूत्र, जंदाहा। थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में एक शख्स पर दूसरी शादी रचाकर पहली पत्नी के साथ बुरी तरह से मारपीट करने का आरोप लगा है। यह भी आरोप है कि उसने अपनी पहली पत्नी को घर से भगा दिया। पिटाई से गंभीर जख्मी महिला को महुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने महिला को सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मामले में जख्मी सुनीता देवी ने अपने पति गंगा पासवान, ससुर जगदीश पासवान के अलावा माया देवी, तन्नू कुमारी, सुरेश सहनी, दशरथ पासवान एवं अप्पी देवी के विरुद्ध जंदाहा थाने में प्राथमिकी कराई है।

    'जेल से निकलने के बाद की मारपीट, घर से निकाला'

    पीड़ित महिला ने बताया है पति और ससुराल वाले पहले भी उसके साथ मारपीट करते थे। जिसकी प्राथमिकी गोरौल थाने में हो चुकी है। महिला का कहना है कि पति गंगा पासवान जेल में था। इसके बाद 26 सितंबर को जेल से बाहर निकलने के बाद सभी ने मिलकर फिर उसके साथ मारपीट की और एक बेटे के साथ घर से भगा दिया।

    आरोप है कि गंगा पासवान ने दूसरी पत्नी को घर लाने की नीयत से पहली पत्नी पर जानलेवा हमला किया है। महिला की मायके गोरौल थाने के सोंधो गांव में है। महिला ने बताया है कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली और न्यायालय में झूठा बयान देकर दूसरी शादी से इनकार किया है।

    ये भी पढ़ें- Bihar News: स्कूल की जर्जर हालत देख भड़के DEO, प्रिंसिपल को दिया सख्त निर्देश, बोले- जल्दी ठीक करवाएं नहीं...

    ये भी पढ़ें- आग की लपटों में जल गया उसका शरीर, पिता का ससुरालवालों पर जलाने का आरोप; ग्रामीणों ने खोला कुछ और ही राज