वैशाली नाव हादसा: मृतकों के परिजनों का विलाप देख भावुक हुई DM वर्षा सिंह, गले से लिपटकर फूट-फूटकर रोई मां
वैशाली के राघोपुर में नाव पलटने से 13 बच्चों की डूबकर मौत हो गई, जिससे इलाके में कोहराम मच गया।
HighLights
वैशाली के राघोपुर में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत।
मृतकों के परिजनों से मिलकर डीएम वर्षा सिंह हुईं भावुक।
मुख्यमंत्री ने 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की।
डिजिटल डेस्क, वैशाली। बिहार में वैशाली जिले के राघोपुर में मंगलवार बड़ा हादसा हो गया, जहां नाव पलटने से 13 बच्चों की पानी में डूब मौत हो गई। घटना के बाद कोहराम मच गया।
इस बीच वैशाली की DM वर्षा सिंह को देखते ही मृतकों के परिजन उनसे लिपटकर जोर-जोर से रोने लगे। परिजनों का दर्द देखकर DM वर्षा सिंह भी भावुक हो गईं।
डीएम ने मीडिया को बताया कि एक छोटी नाव पर करीब 20 से 25 लोग सवार होकर भोज खाने के लिए रामपुर श्यामचंद पंचायत जा रहे थे। इसी दौरान बीच ढाब में नाव डूब गई।
स्थानीय लोगों की मदद से घंटे भर की मशक्कत के बाद कई लोगों को बाहर निकाला गया। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,राघोपुर फतेहपुर पहुंचाया गया।
15 साल के उम्र के हैं सभी मृतक
17 बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों की जांच के बाद 13 को मृत घोषित कर दिया गया। सभी मृतकों की उम्र करीब 15 वर्ष के आसपास है।
तीन बच्चों को गंभीर स्थिति में पीएमसीएच (PMCH) रेफर कर दिया गया, जबकि एक की स्थिति ठीक बताई गई है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
डीएम के साथ एसएसपी शुभांक मिश्रा और आला अधिकारी पीएचसी राघोपुर फतेहपुर पहुंचे। ग्रामीण अंचल से मिले जर्जर नाव को हादसे का कारण बता रहे हैं
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मृतकों के स्वजन को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता (अनुग्रह राशि) देने की घोषणा की है। पीएमएनआरएफ की ओर से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- वैशाली के राघोपुर में बाढ़ का पानी बना काल, 25 से अधिक लोगों की डूबने से हो चुकी है मौत
यह भी पढ़ें- वैशाली नाव दुर्घटना: मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख रुपये, CM सम्राट ने जताया दुख
