विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाजीपुर में पीएम मोदी और सीएम के पोस्टर फाड़ना पड़ा भारी, 'नीतीश सेतु' पर बवाल काटने वाले 10 गिरफ्तार

Published: Mon, 23 Nov 2026 05:44 PM (IST)

हाजीपुर में नीतीश सेतु लोकार्पण के बाद पीएम और सीएम के पोस्टर फाड़ने के आरोप में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते एसएसपी शुभांक मिश्रा, ग्रामीण एसपी सोनू कुमार राय व सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार। जागरण फोटो

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते एसएसपी शुभांक मिश्रा, ग्रामीण एसपी सोनू कुमार राय व सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार। जागरण फोटो

HighLights

  1. नीतीश सेतु लोकार्पण के बाद पोस्टर फाड़ने पर 10 गिरफ्तार।

  2. पुलिस ने वीडियो फुटेज से आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की।

  3. सरकारी कार्यक्रम में बाधा डालने और अमर्यादित आचरण का आरोप।

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। 21 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम सम्राट चौधरी एवं अन्य एनडीए नेताओं के द्वारा नीतीश सेतु के लोकार्पण के बाद पीएम और सीएम के पोस्टर-बैनर फाड़कर विधि व्यवस्था को भंग एवं अमर्यादित आचरण प्रदर्शित करने के मामले में पुलिस ने 10 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी एसएसपी शुभांक मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।

उन्होंने कहा कि वीडियो के आधार पर लोगों की पहचान कर आवश्यकता अनुसार आगे भी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। अनुसंधान के क्रम में यह बात सामने आई है कि सुनियोजित तरीके से असामाजिक तत्वों ने नाजायज मजमा बनाकर सरकारी कार्यों के निष्पादन में रोक लगाई।

कार्यक्रम की गरिमा को भंग करने का प्रयास किया गया। इसके अतिरिक्त एक राजनीतिक दल विशेष के समर्थन में नारेबाजी की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ग्रामीण एसपी सोनू कुमार राय, सदर-1 एसडीपीओ सुबोध कुमार मौजूद रहे।

एसएसपी ने बताया कि नीतीश सेतु लोकार्पण कार्यक्रम के समाप्त हो जाने के बाद सरकारी बैनर-पोस्टर क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 11 नामजद सहित अन्य अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि 21 नवंबर 2026 को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम समाप्ति हो जाने के बाद करीब 150-200 व्यक्तियों द्वारा नाजायज मजमा बनाकर 6 लेन पर बैनर एवं पोस्टर फाड़कर विधि-व्यवस्था को भंग एवं अमर्यादित आचरण प्रदर्शित किया गया।

इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए दण्डाधिकारी के बयान पर पुलिस द्वारा रुस्तमपुर थाना कांड संख्या 46/26 दर्ज किया गया। घटना में 11 नामजद एवं इसमें संलिप्त 150-200 अज्ञात व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, वैशाली के निर्देशानुसार एक विशेष टीम गठित कर छापामारी कर 10 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया।

अनुसंधान के क्रम में सामने आया है कि सुनियोजित तरीके से उपद्रवी तत्वों द्वारा नाजायज मजमा बनाकर सरकारी कार्यों के निष्पादन में बाधा उत्पन्न की गई तथा कार्यक्रम की गरिमा को भंग करने का प्रयास किया गया। इस दौरान एक राजनीतिक दल विशेष के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की गई।

पुलिस का कहना है कि अनुसंधान जारी है एवं अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है, आगे भी आवश्यकतानुसार प्राथमिकी दर्ज कर अन्य उपद्रवियों पर भी कार्रवाई जारी रहेगी।

गिरफ्तार उपद्रवियों के नाम एवं पता

  • धीरज कुमार, पिता- स्व. कपिलेश्वर राय, ग्राम-रुस्तमपुर, थाना-रुस्तमपुर, जिला-वैशाली।
  • प्रमोद कुमार, पिता- डोमन राय, ग्राम-रुस्तमपुर, थाना-रुस्तमपुर, जिला-वैशाली।
  • गौतम कुमार उर्फ सुजीत कुमार, पिता- बृजनंद राय, ग्राम-रुस्तमपुर, थाना-रुस्तमपुर, जिला-वैशाली।
  • हरेराम राय, पिता- अमरनाथ राय, ग्राम-मिर्जापुर, थाना-राघोपुर, जिला-वैशाली।
  • राहुल कुमार, पिता- सुरेश राय, ग्राम-जफराबाद, थाना-रुस्तमपुर, जिला-वैशाली।
  • रवि कुमार, पिता- रणविजय राय, ग्राम-नरगमा पहाड़पुर पश्चिम, थाना-राघोपुर, जिला-वैशाली।
  • विशाल कुमार, पिता- किशोर मंडल, ग्राम-जफराबाद, थाना-रुस्तमपुर, जिला-वैशाली।
  • शिवम कुमार, पिता- महेश राय, ग्राम-टेढ़ी पुल, थाना-जंदाहा, जिला-पटना।
  • अविनाश कुमार, पिता- मच्छु राय, ग्राम-दीदारगंज, जिला-पटना।
  • सतेन्द्र राय, पिता- स्व० लालबाबू राय, ग्राम-मिर्जापुर, थाना-राघोपुर, जिला-वैशाली।

यह भी पढ़ें- बिहार: नीतीश सेतु के राजनीतिक संदेश को यूपी तक पहुंचाएगी भाजपा, कुर्मी वोट बैंक पर नजर

यह भी पढ़ें- नीतीश सेतु लोकार्पण के बाद हंगामे का वीडियो वायरल, राजद कार्यकर्ताओं पर पोस्टर फाड़ने का आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।