Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वैशाली में ट्रॉली बैग में महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान छिपाने के लिए एसिड से जलाया चेहरा

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 10:54 PM (IST)

    वैशाली के सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र स्थित चैनपुर बघेल में सुरहा पुल के पास एक ट्रॉली बैग में अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव मिला। बकरियां चराने गई महिलाओं को बदबू आने पर ट्रॉली बैग दिखा। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। आशंका है कि महिला की हत्या कहीं और कर शव यहां फेंका गया है। पुलिस जांच कर रही है।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई प्रतीकात्मक तस्वीर। (जागरण)

    संवाद सूत्र, सहदेई बुजुर्ग। स्थानीय थाना क्षेत्र के मजरोही उर्फ शहरिया पंचायत स्थित चैनपुर बघेल में सुरहा पुल के निकट एक ट्रॉली बैग में अज्ञात महिला का सड़ा गला शव मिलने से सनसनी फैल गई।

    बताया गया कि शनिवार को कुछ महिलाएं चैनपुर बघेल बिजली पोल फैक्ट्री सुरहा पुल के निकट बकरी चराने गई थी। इस दौरान महिलाओं को बदबू महसूस हुआ।

    महिलाओं ने आसपास देखा तो वहां पड़े एक ट्रॉली बैग से कीड़े निकल रहे थे। महिलाओं ने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी।

    घटना की सूचना पर सहदेई बुजुर्ग थाने से सुनील कुमार एवं दीपक कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जंगलों के बीच फेंके गए ट्रॉली बैग को बाहर निकाला।

    चेहरे पर डाला गया था एसिड

    इसके बाद ट्रॉली बैग को खोला गया तो उसमें लगभग 35-40 वर्ष की एक महिला का शव सड़ी गली अवस्था में पड़ा हुआ था। शव का चेहरा पूरी तरह खराब हो चुका था।

    ऐसा प्रतीत होता है कि एसिड से चेहरे को जलाया गया है। जिसके कारण शव पूरी तरह सड़ गल गई है।मृत महिला के शरीर पर हरे और गुलाबी रंग की सलवार-समीज था।

    इस दौरान जुटे लोग मृत महिला की पहचान नहीं कर सके। पुलिस इसका पता लगाने में जुट गई है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि किसी अन्यत्र जगह महिला की हत्या कर शव को ट्रॉली बैग में भरकर यहां फेंक दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें