Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नई सरकार नई उम्मीद के साथ है तैयार : डा रघुवंश

    By Edited By:
    Updated: Mon, 28 Dec 2015 11:09 AM (IST)

    वैशाली। नई सरकार नई उम्मीद के साथ बिहार के विकास के लिए तैयार है। बिहार में विकास क ...और पढ़ें

    Hero Image

    वैशाली। नई सरकार नई उम्मीद के साथ बिहार के विकास के लिए तैयार है। बिहार में विकास का कार्य तेजी से हो रहा है। हाजीपुर परिसदन में रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रघुवंश प्रसाद यादव ने यह बातें कही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शराबबंदी की घोषणा कर बहुत बड़ा काम किया है। साथ ही नीलगाय एवं जंगली सूअर को मारने का आदेश देकर सरकार ने किसानों के हित का काम किया है। उन्होंने दरभंगा में दो अभियंताओं की हुई निर्मम हत्या पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह काफी गंभीर मामला है। लेकिन अपराधी को किसी भी हालत में नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने नेपाल में मद्देशियों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को दोनों देशों के बीच वार्ता कर आंदोलन को रोकना चाहिए। इस मौके पर जिला पार्षद केदार प्रसाद यादव, मंजू ¨सह, अनुप कुमार गुप्ता, मुकेश ¨सह, राम सेवक कुशवाहा, मनोज राय एवं अशोक गुप्ता आदि मौजूद थे।