विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Sonpur Mela: विदेशी सैलानी को भाया हाजीपुर का गोभी, बीज ले जाकर फ्रांस में करेंगे खेती 

Published: Sat, 28 Nov 2026 11:21 PM (IST)

सोनपुर मेले में फ्रांसीसी सैलानी डिन पियर्वे ने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित कृषि उद्यमी संजीव कुमार के स्टॉल से हाजीपुर की अर्ली फूलगोभी सहित कई स्वदेशी सब्जी बीज खरीदे। वह इन बीजों को फ्रांस ले जाकर खेती करेंगे और फसल तैयार होने के बाद उसके अनुभव साझा करेंगे।

फ्रांसिसी सैलानी ने खरीदे बीज। फोटो जागरण

फ्रांसिसी सैलानी ने खरीदे बीज। फोटो जागरण

HighLights

  1. फ्रांसीसी सैलानी डिन पियर्वे ने सोनपुर मेले में बीज खरीदे।

  2. हाजीपुर की अर्ली फूलगोभी के बीज में विशेष रुचि दिखाई।

  3. फ्रांस में भारतीय बीजों की खेती कर अनुभव साझा करेंगे।

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले की कृषि प्रदर्शनी में स्वदेशी सब्जी बीजों ने फ्रांस से आए सैलानी डिन पियर्वे का ध्यान खींचा।

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित युवा कृषि उद्यमी संजीव कुमार के स्टाल पर पहुंचे विदेशी सैलानी ने भारतीय बीजों की विशेषताओं, संरक्षण और खेती की तकनीक के बारे में जानकारी ली। उन्हें खास तौर पर हाजीपुर की अर्ली फूलगोभी की विशेषता और गुणवत्ता के बारे में विस्तार से बताया गया।

सैलानी ने स्टाल पर उपलब्ध पालक, मूली, धनिया, फ्रेंच बीन और गाजर सहित विभिन्न स्वदेशी सब्जियों के बीज खरीदे। उन्होंने कहा कि इन बीजों को फ्रांस ले जाकर खेती करेंगे।

फसल तैयार होने के बाद उसकी गुणवत्ता और स्वाद के अनुभव भी साझा करेंगे। फ्रांस के सैलानी के स्टाल पर पहुंचने और स्वदेशी बीजों में रुचि दिखाने की खबर से वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान स्टाल पर मौजूद संजीव कुमार के सहयोगी प्रदीप चौधरी ने उनका स्वागत किया।

सोनपुर मेले में रविवार को सुरों की महफिल

विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में रविवार को संगीत की रंगारंग महफिल सजेगी। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकगीत, सूफी गायन और प्रतियोगिता के माध्यम से कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का खास आकर्षण चर्चित गायक कुमार सत्यम की प्रस्तुति और सोनपुर आइडल का क्वार्टर फाइनल होगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक पटना के गायक पप्पू कुमार विराट लोक एवं सूफी गायन प्रस्तुत करेंगे।

इसके बाद सारण के कलाकार राजकुमार मांझी अपनी गायकी से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। दोनों कलाकारों की प्रस्तुतियों में लोक संस्कृति और सूफियाना संगीत का संगम देखने को मिलेगा।

 क्वार्टर फाइनल

सांस्कृतिक कार्यक्रम का दूसरा सत्र शाम छह बजे से रात आठ बजे तक चलेगा। इसमें सोनपुर आइडल का क्वार्टर फाइनल आयोजित होगा।

इसके लिए चयनित प्रतिभागी अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन कर अगले चरण में जगह बनाने की कोशिश करेंगे। रायल इवेंट्स के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में लोकप्रिय गायक कुमार सत्यम भी प्रस्तुति देंगे।

मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को मंच मिल रहा है। साथ ही लोकगीत, सूफी संगीत और गायन प्रतियोगिताओं के जरिये दर्शकों को मनोरंजन के साथ क्षेत्रीय कला और संस्कृति से जुड़ने का अवसर भी मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- सोनपुर मेले में ₹3.91 लाख तक पहुंचा एक घोड़े का दाम, एक दिन में बिके 263

यह भी पढ़ें- अब महंगे कीटनाशकों की जरूरत नहीं! 'मित्र कीट' बचाएंगे किसानों की फसल, सोनपुर में शुरू हुई अनोखी पाठशाला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।