सोनपुर मेले में ₹3.91 लाख तक पहुंचा एक घोड़े का दाम, एक दिन में बिके 263
सोनपुर मेले में पशु बाजार की रौनक बनी हुई है, जहां 26 नवंबर को 263 घोड़े बिके। इन घोड़ों का अधिकतम बिक्री मूल्य 3.91 लाख रुपये और न्यूनतम 83 हजार रुपये दर्ज किया गया।

सोनपुर मेले में ₹3.91 लाख तक पहुंचा एक घोड़े का दाम (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
HighLights
सोनपुर मेले में पशु बाजार की रौनक बरकरार है।
26 नवंबर को 263 घोड़े 3.91 लाख तक में बिके।
पशुपालन विभाग ने 52 पशुओं का उपचार किया।
जागरण संवाददाता, हाजीपुर। विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में पशु बाजार की रौनक बनी हुई है। पशुपालन विभाग की 26 नवंबर की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार मेले में कुल 1,322 घोड़े मौजूद हैं। इनमें 263 घोड़ों की बिक्री हुई, जबकि इससे पिछले दिन 327 घोड़े बिके थे।
घोड़ों का अधिकतम बिक्री मूल्य 3.91 लाख और न्यूनतम 83 हजार रुपये दर्ज किया गया। रिपोर्ट के अनुसार मेले में 357 बकरी-भेड़ और 162 श्वान भी मौजूद हैं। इसके अलावा विभिन्न श्रेणियों के अन्य पशुओं की भी उपस्थिति दर्ज की गई है।
कुल 52 पशुओं का उपचार
पशुओं के स्वास्थ्य को लेकर पशुपालन विभाग ने मेला परिसर में चिकित्सा व्यवस्था की है। 26 नवंबर को कुल 52 पशुओं का उपचार किया गया। विभाग की ओर से पशुओं के टीकाकरण और अन्य जरूरी चिकित्सकीय सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है।
जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग पशुपालकों एवं पशु व्यापारियों की सुविधा के साथ पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण पर ध्यान दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 204 साल पहले सोनपुर मेले में लगे थे 50 राजा और 50 नवाबों के शाही खेमे, बिके थे 50000 घोड़े