Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hajipur News : हाजीपुर नगर थाना अध्यक्ष बने सिकंदर कुमार, रवि प्रकाश को बिदुपुर थाने की जिम्मेदारी

    Updated: Tue, 15 Jul 2025 12:05 PM (IST)

    ललित मोहन शर्मा ने नगर गंगा ब्रिज बिदुपुर काजीपुर रूस्तमपुर कटहरा गोरौल थाना अध्यक्ष सहित तीन नये अंचल में पुलिस निरीक्षक को प्रतिनियुक्ति किया। एसपी ने जिले के सात थाना अध्यक्ष तीन अंचल निरीक्षक सहित 13 पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। 24 घंटा के अंदर अपने नव प्रतिनियुक्ति स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है।

    Hero Image
    एसपी ललित मोहन शर्मा ने कहा जल्द करें योगदान

    संवाददाता, हाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने नगर, गंगा ब्रिज बिदुपुर, काजीपुर, रूस्तमपुर, कटहरा, गोरौल थाना अध्यक्ष सहित तीन नये अंचल में पुलिस निरीक्षक को प्रतिनियुक्ति किया। एसपी ने जिले के सात थाना अध्यक्ष, तीन अंचल निरीक्षक सहित 13 पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारी को 24 घंटा के अंदर अपने नव प्रतिनियुक्ति स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है। एसपी ने बताया कि पुलिस निरीक्षक सिकंदर कुमार को पुलिस केंद्र हाजीपुर से थाना अध्यक्ष नगर, पुलिस अवर निरीक्षक रवि प्रकाश को पुलिस केंद्र से थाना अध्यक्ष बिदुपुर, पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार को थाना अध्यक्ष कटरा से थाना अध्यक्ष गंगा ब्रिज, पुलिस अवर निरीक्षक कुंदन कुमार सिंह को पुलिस केंद्र से थाना अध्यक्ष काजीपुर, पुलिस अवर निरीक्षक कुमार अभिषेक को पुलिस के अंदर से थाना अध्यक्ष रुस्तमपुर, पुलिस अवर निरीक्षक हेमंत कुमार को पुलिस केंद्र से थाना अध्यक्ष कटहरा एवं पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार को गोरौल थाना से थाना अध्यक्ष गोरौल बनाया गया है।

    वहीं पुलिस निरीक्षक रवि कुमार गुप्ता को पुलिस केंद्र से विशेष कार्य पदाधिकारी पुलिस कार्यालय हाजीपुर, पुलिस निरीक्षक राज कुमार को पुलिस केंद्र से अंचल पुलिस निरीक्षक लालगंज, पुलिस निरीक्षक राम विनय कुमार को पुलिस केंद्र से अंचल पुलिस निरीक्षक देसरी, पुलिस निरीक्षक कुमार संतोष रजक को पुलिस केंद्र से अंचल पुलिस निरीक्षक राघोपुर अंचल, पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार को अंचल पुलिस निरीक्षक देसरी अंचल से प्रभारी परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र हाजीपुर में प्रतिनियुक्ति किया गया है।

    पुलिस निरीक्षक राजेश शरण को पुलिस केंद्र हाजीपुर से प्रभारी जिला आसूचना ईकाई में प्रतिनियुक्त किया गया है। उपरोक्त नामित पुलिस पदाधिकारी को आदेश दिया गया है कि 24 घंटा के अंदर अपने नये पदस्थापना स्थल पर योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करेंगे।

    क्रमांक संख्या छह से आठ में पुलिस उप महान निरीक्षक तिरहुत क्षेत्र मुजफ्फरपुर के कार्यालय के आलोक में अनुमोदन प्राप्त है। इस पदस्थापन हेतु सरकार के गृह विभाग विशेष शाखा के संकल्प संख्या सा पठित ज्ञापांक दिनांक द्वारा निर्धारित मापदंडों की पूर्ति हेतु भविष्य में कोई भी प्रतिकूल जानकारी प्राप्त होती है तो पदस्थापन रद्द किया जाएगा।

     लेखपाल तदनुसार कारवाई करेंगे। गोरतलब हो कि बीते दिनों वैशाली जिले के आधा दर्जन से अधिक थाना अध्यक्ष का स्थानांतरण दूसरे जिला में हो गया था। सभी थाना अध्यक्ष ने दूसरे जिले में योगदान दिया। 

    एसपी ने दूसरे जिले से आए पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक 

    एसपी ने बताया कि दूसरे जिले से वैशाली जिला में योगदान देने वाले पुलिस निरीक्षक एवं पुलिस अवर निरीक्षक पंक्ति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। जिसमें उनके साथ साक्षात्कार भी किया गया। इस बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात प्रेम सागर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर वन सुबोध कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर टू गोपाल मंडल मौजूद रहे।