Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाजीपुर में अपाचे बाइक को लेकर हुई थी बहस, फंदे पर लटकता मिला महिला का शव; पिता ने दामाद पर लगाए गंभीर आरोप

    Updated: Fri, 25 Jul 2025 03:46 PM (IST)

    हाजीपुर के भगवानपुर थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला का शव फंदे से लटका मिला जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। महिला के पिता ने अपने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद आरोपी पति फरार है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। दहेज में बाइक को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है।

    Hero Image
    फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, हाजीपुर। भगवानपुर थाना शेखोपुर ढरीया गांव में मायके आई गर्भवती महिला का फंदे से लटका हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई।

    महिला के पिता ने अपने दामाद पर हत्या करने का आरोप लगाया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

    महिला को घर में फंदे से लटका देख घर एवं आसपास के लोग जुट गए। स्वजन ने घटना की जानकारी भगवानपुर थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भगवानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर स्वजन से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद स्वजन शव लेकर गांव चले गए। मृतक बली गांव थाना क्षेत्र के चिकनौटा निवासी मोहम्मद इम्तियाज की 22 वर्षीय पत्नी शब्बो खातून थी। घटना के बाद स्वजन का रोते-रोते बुरा हाल है।

    अपाचे बाइक को लेकर हुई कहासुनी

    मिली जानकारी के अनुसार महिला का पति तीन दिन पहले अपने ससुराल शेखोपुर ढरीया गांव आया था। बीते गुरुवार की शाम दोनों के बीच अपाचे बाइक देने को लेकर कहा सुनी हुई थी। महिला के पिता ने दोनों को समझाकर मामले को शांत कराया।

    उसके बाद शुक्रवार की सुबह कमरे में फंदे से लटका महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आरोपी पति फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

    घटना के संबंध में महिला के पिता मोहम्मद नसीम ने बताया कि हम अपनी बेटी की शादी 3 साल पहले बलि गांव थाना क्षेत्र के चिकनौटा गांव निवासी मोहम्मद इम्तियाज से किये थे। शादी के समय भी बाइक एवं अन्य सामान दहेज में उपहार स्वरूप दिए थे।

    उन्होंने कहा कि हमारे दामाद का भाई मोहम्मद एजाज बीते दिनों एक लड़की को भगा कर लाया। पिछले बहुत दिनों से उसके माता-पिता एवं दामाद के भाई हमारे घर पर रहते थे। सभी का जमानत करवाना था, इसी लिए आए थे।

    खाना खाने के बाद सो गए थे सब

    बीते गुरुवार की शाम हमारी बेटी और दामाद के बीच कहासुनी हुई। दामाद अपाचे बाइक की मांग कर रहा था। दामाद को काफी समझाया गया की शादी के दौरान बाइक दिये है अब देने में असमर्थ है। दोनों को समझने के बाद सब कुछ ठीक था, खाना खाने के बाद सब लोग सो गए।

    सुबह कमरे में बेटी का शव फंदे से लटका हुआ मिला और दामाद घर से फरार हो गया। उन्होंने कहा कि अपाचे बाइक के लिए दामाद ने बेटी की हत्या कर फंदे से लटका दिया।

    इस संबंध में भगवानपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि शेखोपुर ढरीया गांव में मायके आई एक महिला का शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पति-पत्नी के विवाद में फांसी लगाने की बात कही जा रही है। ‌आवेदन अभी तक नहीं मिला है, आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।