Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hajipur Crime: युवती ने जीजा पर एक नहीं, लगाए कई आरोप; मामला थाने में दर्ज

    Updated: Sun, 10 Aug 2025 03:18 PM (IST)

    देसरी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने अपने जीजा पर घरेलू हिंसा दहेज उत्पीड़न और बहन के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस मामले में महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसकी बड़ी बहन की शादी मार्च 2013 में भगवानपुर थाना क्षेत्र के बहलोलपुर निवासी राजन कुमार सिंह के साथ हुई थी।

    Hero Image
    पीड़िता ने मामले में महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जागरण

    जागरण संवाददाता, हाजीपुर। देसरी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने अपने जीजा पर घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और बहन के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस मामले में महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्राथमिकी में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसकी बड़ी बहन की शादी मार्च 2013 में भगवानपुर थाना क्षेत्र के बहलोलपुर निवासी राजन कुमार सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद उन्हें एक बेटा और एक बेटी हुई। कुछ दिनों के बाद से ही उसकी बड़ी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।

    पीड़िता के जीजा ने उसके पिता से एक ट्रैक्टर खरीदवाया। युवती के पिता ने पांच साल तक इस ट्रैक्टर का किस्त जमा किया, लेकिन ससुराल वालों के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। आरोप है कि 24 अक्टूबर 2024 को उसका जीजा पीड़िता को शैक्षणिक प्रमाण पत्र में त्रुटि सुधारने के बहाने मुजफ्फरपुर विश्वविद्यालय ले गया।

    वहां से लौटने के दौरान पीड़िता को उसका जीजा हाजीपुर स्टेशन के पास एक होटल में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण करने लगा। जब उसकी शादी दूसरी जगह तय हो गई, तो उसका जीजा मोबाइल पर उसके साथ गाली-गलौज करने लगा और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।

    बहन का घर बचाने के लिए पीड़िता चुप रही। लेकिन जब परेशानी बढ़ी, तो उसने इसकी शिकायत भगवानपुर थाने की पुलिस से की। वहां से कोई कार्रवाई नहीं होने पर उसने महिला थाने में अपने जीजा समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।