केला काटने के विवाद में ड्राइवर की हत्या, घर से उठाकर ले गए थे बदमाश
वैशाली के बिदुपुर में केला काटने को लेकर हुए विवाद में बदमाशों ने एक पिकअप चालक की हत्या कर दी। मृतक अशोक सिंह के थे। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और एक महिला को हिरासत में लिया है।

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। बिदुपुर थाना क्षेत्र के मथुरा हाई स्कूल के निकट केला काटने को लेकर हुए विवाद में धारदार हथियार से काटकर बदमाशों ने पिकअप चालक की हत्या कर दी। घटना गत रात्रि की बताई गई है। घटना की सूचना पर स्थानीय लोग जुट गए।
घटना की सूचना बिदुपुर थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बिदुपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। मृतक स्थानीय 50 वर्षीय अशोक सिंह थे।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बदमाशों ने डंडा से गला दबाकर उसके बाद सिर पर चाकू से हमला किया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने में जुटी है।
घटना के संबंध में बताया गया कि केला काटने को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर मृतक अशोक सिंह को स्थानीय लोगों ने मिलकर घर से ले जाकर लाठी डंडे से गला दबाकर फिर सर पर चाकू से हमला कर हत्या कर दिया। हत्या के बाद आरोपी शव को मृतक के घर पर छोड़कर फरार हो गया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है। पुलिस महिला से पूछताछ के पश्चात आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। घटना के संबंध में मृतक के भतीजे करण कुमार ने बताया कि पूर्व में केला काटने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद को लेकर उसके उक्त लोगों ने जान मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में बिदुपुर थाने में सनहा दर्ज कराई गई थी। इसी बात को लेकर उक्त लोगों ने घर से ले जाकर हत्या कर दिया।
मृतक के दो पुत्र एक पुत्री है। वह पिकअप चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। घटना के बाद मृतक के परिवार वालों का रोते-रोते बुरा हाल है।
स्थानीय लोगों के अनुसार रास्ते पर पिकअप लगाने को लेकर विवाद भी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने एवं सड़क खाली करने का प्रयास कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।