विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पातेपुर MLA लखेंद्र कुमार रौशन दोबारा बने मंत्री, सम्राट कैबिनेट में मिली जगह

Published: Thu, 07 May 2026 03:16 PM (IST)

पातेपुर विधायक लखेंद्र कुमार रौशन को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल में दूसरी बार मंत्री पद मिला है। उन्होंने 2020 ...और पढ़ें

पातेपुर विधायक लखेंद्र कुमार रौशन को सम्राट चौधरी कैबिनेट में दोबारा मिली जगह

पातेपुर विधायक लखेंद्र कुमार रौशन को सम्राट चौधरी कैबिनेट में दोबारा मिली जगह

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। पातेपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक लखेंद्र कुमार रौशन (Patepur MLA Lakhendra Kumar Roshan) को लगातार दूसरी बार मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने के बाद उन्हें 20 नवंबर 2025 को भाजपा कोटे से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री बनाया गया था। अब एक बार फिर उन्हें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

2020 में BJP की टिकट पर जीता चुनाव

लगातार दूसरी बार मंत्री बने लखेंद्र कुमार रौशन का राजनीतिक जीवन जंदाहा प्रखंड के जिला पार्षद क्षेत्र संख्या-28 से शुरू हुआ था। वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार के रूप में पातेपुर विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी।

उस चुनाव में उन्होंने राजद उम्मीदवार एवं पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम को पराजित किया था। इसके बाद वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने राजद उम्मीदवार और पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी को 22 हजार 380 मतों के अंतर से हराकर लगातार दूसरी बार जीत हासिल की।

पत्नी की भी रही राजनीतिक पृष्ठभूमि

लखेंद्र कुमार रौशन मूल रूप से जंदाहा प्रखंड के लोमा गांव के निवासी हैं। उनकी पत्नी मनीषा कुमारी की भी राजनीतिक पृष्ठभूमि रही है। वर्ष 2011 में मनीषा कुमारी पहली बार जिला पार्षद निर्वाचित हुई थीं।

इसके बाद वर्ष 2016 में उन्होंने क्षेत्र संख्या-29 से दोबारा चुनाव जीतकर जिला पार्षद का पद संभाला। हालांकि, वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उनके मंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

यह भी पढ़ें- नीतीश के 10 चहेतों को फिर मिली कैबिनेट में जगह, 2 नामों ने चौंकाया; सम्राट ने 1 मुस्लिम MLA को भी बनाया मंत्री

यह भी पढ़ें- लालू के लाल को हराने वाले संजय सिंह को फिर मिली मंत्री पद की जिम्मेदारी, चिराग ने जताया भरोसा