विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लालू के लाल को हराने वाले संजय सिंह को फिर मिली मंत्री पद की जिम्मेदारी, चिराग ने जताया भरोसा

Published: Thu, 07 May 2026 02:41 PM (GMT+05:30)

महुआ विधायक संजय सिंह को लगातार दूसरी बार बिहार सरकार में मंत्री बनाया गया है। वे लोजपा (रामविलास) के कोटे से पीएचईडी मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं और चिराग पासवान के करीबी माने जाते हैं।

लालू के लाल को हराने वाले संजय सिंह को फिर मिली मंत्री पद की जिम्मेदारी

लालू के लाल को हराने वाले संजय सिंह को फिर मिली मंत्री पद की जिम्मेदारी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। महुआ विधानसभा क्षेत्र से लोजपा (रामविलास) के विधायक संजय सिंह (LJPR MLA Sanjay Singh) को लगातार दूसरी बार मंत्री बनाया गया है।

विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद उन्हें 20 नवंबर 2025 को लोजपा (रामविलास) कोटे से पीएचईडी मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब एक बार फिर उन्हें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल (Bihar Cabinet Expansion) में जगह मिली है।

महुआ-मुजफ्फरपुर रोड स्थित कालीस्थान के निकट रहने वाले संजय सिंह लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के विश्वस्त सहयोगी और पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं में गिने जाते हैं।

2020 में मिली हार

वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में लोजपा (रामविलास) के उम्मीदवार के रूप में संजय सिंह को हार का सामना करना पड़ा था और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।

हालांकि, वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने राजद उम्मीदवार डॉ. मुकेश रौशन को पराजित कर जीत हासिल की।

तीसरे नंबर पर रहे लालू के लाल

इस चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बड़े पुत्र और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) भी जनशक्ति जनता दल के टिकट पर मैदान में उतरे थे, लेकिन उन्हें तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था।

संजय सिंह के दोबारा मंत्री बनने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है। लोगों का कहना है कि उनके नेतृत्व में महुआ का विकास तेज गति से होगा। साथ ही महुआ को जिला बनाने और रेल लाइन से जोड़ने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- मैथिली-कोमल समेत 13 नेताओं का सिर्फ नाम चला, सम्राट कैबिनेट की लिस्ट में नहीं मिली जगह

यह भी पढ़ें- बिहार के 3 दिग्गजों ने बेटों को मंत्री बनते देखा, पटना के गांधी मैदान से आगे बढ़ी 'सियासी विरासत'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।