Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के हाजीपुर में दर्दनाक हादसा, कुएं में डूबने से एक ही परिवार के तीन की मौत

    बिहार के हाजीपुर में कुएं में डूबने से एक परिवार के तीन व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक स्थानीय विष्णु राय के पुत्र बिंदेश्वर राय विराज राय के पुत्र विकास कुमार एवं सुरेंद्र राय के पुत्र रोहित कुमार बताए जाते हैं। एक व्यक्ति कुएं में गिरे उन्हें बचाने के क्रम में अन्य दो की जान चली गई।

    By Ravikant Kumar Edited By: Akshay Pandey Updated: Wed, 18 Jun 2025 02:39 PM (IST)
    Hero Image
    हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटे लोग। जागरण।

    संवाद सूत्र, जागरण, देसरी। देसरी प्रखंड की जहांगीरपुर शाम पंचायत के वार्ड नंबर 12 में बुधवार को एक कुएं में दम घुटने से चाचा और दो भतीजा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों एक ही परिवार सदस्य बताए गए हैं। मृतकों की पहचान स्व. विशुनी राय के पुत्र 50 वर्षीय विंदेश्वर राय, सुरेंद्र राय उर्फ सोली राय के 21 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार और स्वर्गीय वीरा राय के 25 वर्षीय पुत्र विकास कुमार राय के रूप में हुई। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार कुएं के ऊपर रखी चचरी पर आराम करने के लिए जैसे ही विंदेश्वर राय बैठे, कि अचानक चचरी टूट गई और वे कुएं में जा गिरे। यह देख उनका भतीजा विकास और रोहित कुमार भी कुएं में कूद गया। बताया जाता है कि कुएं के पानी में जहरीला गैस होने की वजह से उनका अंदर ही दम घुट गया।

    यह देख उन्हें बचाने के लिए पंकज कुमार नामक एक युवक ने रस्सी के सहारे कुएं में उतरने का प्रयास किया, लेकिन उसका भी दम घुटने लगा। उसके शोर मचाने पर वहां जुटे लोगों ने उसे बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही चांदपुरा थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना पर सीओ भी मौके पर पहुंची। तीनों के शव को कुएं से बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। 

    चार महीने पहले हुई थी रोहित की शादी 

    ग्रामीणों के अनुसार रोहित की शादी चार महीने पहले हुई थी। वह गुजरात में एक कपड़ा फैक्टरी में काम करता था। वहीं विकास कुमार राय ट्रक चालक था। वहीं विंदेश्वर राय किसान थे। इस घटना के बाद जहां स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं गांव में मातम का माहौल है।