पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा
हाजीपुर के राजापाकड़ थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत में एक आरोपी की मौत हो गई। मृतक मोहम्मद नासिर साह पर कुछ दिन पहले पुलिस पर हमला करने का आरोप था। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओ और एसडीपीओ समेत कई पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को कल ही गिरफ्तार किया था। फिलहाल मृतक के परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। राजापाकड़ थाना क्षेत्र में बीते दिनों पुलिस पर हमला के आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। मृतक 40 वर्षीय मोहम्मद नासिर साह बताया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीओ रामबाबू बैठा एसडीपीओ सुबोध कुमार सहित आधा दर्जन थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंच गई।
आरोपित को कल गिरफ्तार किया गया था। हालांकि मृत आरोपी के स्वजन अभी सदर अस्पताल नहीं पहुंचे हैं। पुलिस इस मामले में कुछ अभी नहीं बता रही है। शव सदर अस्पताल में रखा हुआ है। सदर एसडीओ रामबाबू बैठा, एसडीपीओ सुबोध कुमार सहित आधा दर्जन थाना अध्यक्ष सहित पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं राजापाकड़ थाना पर पुलिस पदाधिकारी एवं बल की तैनाती की गई है।
नगर थाना अध्यक्ष सिकंदर कुमार, सदर थाना अध्यक्ष यशोदा नंद पांडे,औद्योगिक क्षेत्र थाना अध्यक्ष अरविंद पासवान, भगवानपुर थाना अध्यक्ष सतेन्द्र सत्यार्थी, लालगंज थाना अध्यक्ष संतोष कुमार, काजीपुर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह सहित कई थाना अध्यक्ष सदर अस्पताल पहुंचे हैं।
गौरतलब हो कि बीते शुक्रवार की गत रात्रि राजापाकड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर गांव में आइसक्रीम खरीदने को लेकर हुए विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया था। जिसमें महुआ थाना अध्यक्ष राजेश रंजन समेत आधार दर्जन पुलिस पदाधिकारी घायल हो गए थे।
ग्रामीणों ने पुलिस का पिस्टल और इंसास भी छीन लिया था। हालांकि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के दबाव में हथियार वापस करा दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में 60 नामजद सहित अन्य अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पांच व्यक्ति को बीते शनिवार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किया गया एक व्यक्ति की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।